फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gulf Countries ›   Pressure on Saudi Arabia to release prisoners

सऊदी अरब पर राजनीतिक बंदियों की रिहाई का दबाव!

Thu, 04 Jan 2018 12:48 PM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Thu, 04 Jan 2018 12:48 PM IST
विज्ञापन
Pressure on Saudi Arabia to release prisoners
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद ने सऊदी अरब से दर्जनों मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की रिहाई की अपील की है। इन मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को सऊदी अरब ने सितंबर से ही कैद कर रखा है। यूएनएचआरसी के पांच स्वतंत्र विशेषज्ञों ने एक संयुक्त बयान में कहा, 60 से ज्यादा मौलवियों, शिक्षाविदों और कार्यकर्ताओं को जेल में रखा गया है।
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के बयान में धार्मिक उपदेशक सलमान अल-औदा, लेखक अब्दुल्लाह अल-मलकी और सऊदी सिविल एंड पॉलिटिकल राइट्स एसोसिएशन के संस्थापक सदस्य इस्सा अल-हामिद की गिरफ्तारी पर भी रोशनी डाली गई है।
विज्ञापन


सऊदी अरब की सरकार ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के बयान पर कोई फौरी प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि वो हमेशा से राजनीतिक बंदियों के वजूद को नकारता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ़ सऊदी सरकार के आला अधिकारियों का कहना है कि सामाजिक स्थिरता बनाए रखने के लिए निगरानी ज़रूरी है। जानकार कहते हैं कि इन लोगों को शांतिपूर्ण तरीके से अपने नागरिक और राजनीतिक अधिकारों के इस्तेमाल की वजह से हिरासत में लिया गया था।

मानवाधिकार संस्था एमनेस्टी इंटरनेशनल और ह्यूमन राइट्स वॉच ने भी इनकी हिरासत का विरोध किया था। लेकिन ऐसा बहुत कम देखा गया है कि संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों ने सऊदी अरब की आलोचना की हो।


संयुक्त राष्ट्र विशेषज्ञों ने कहा, "सऊदी सल्तनत के नए क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के सत्ता में आने के बाद एकतरफा और सुनियोजित तरीके से गिरफ्तारियों का सिलसिला चिंताजनक तस्वीर पेश करता है।" हालांकि इस बयान में उन दो सौ सऊदी शहज़ादों, कारोबारियों और मंत्रियों का जिक्र नहीं किया गया है, जिन्हें नवंबर में गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed