फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gulf Countries ›   photo of four Burqa-clad women playing a board game in the premises of Meccas holy mosque went viral

मक्का मस्जिद में बुर्कानशीं महिलाओं ने खेला 'बोर्ड'

Fri, 23 Feb 2018 12:51 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 23 Feb 2018 12:51 PM IST
विज्ञापन
photo of four Burqa-clad women playing a board game in the premises of Meccas holy mosque went viral
सऊदी अरब में महिलाओं की स्वतंत्रता को लेकर काफी विवाद होता रहा है। कभी उनके कार चलाने को लेकर पाबंदी लगा दी जाती है तो कभी उनके हिजाब को लेकर विवाद  खड़ा कर दिया जाता है। लेकिन नया विवाद बुर्के वाली महिलाओं के प्ले बोर्ड खेलने को लेकर है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया में एक फोटो बहुत तेजी से वायरल हुई है जिसमें चार बुर्के वाली महिलाएं मक्का मस्जिद के प्रांगण में बोर्ड खेल रही हैं। फोटो रिलीज होने के कुछ ही देर के बाद फोटो वायरल हो गई जिसके बाद मामला हाथ से बाहर हो गया। 
विज्ञापन


मामले को बिगड़ता देख सऊदी अथॉरिटी ने एक स्टेटमेंट जारी कर कहा कि सिक्योरिटी द्वारा अलर्ट करने पर महिलाओं ने खेल तुरंत बंद कर दिया था लेकिन लोगों द्वारा इसकी काफी निंदा की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो को लेकर लोगों के बीच मतभेद भी नजर आ रहे हैं

photo of four Burqa-clad women playing a board game in the premises of Meccas holy mosque went viral
मस्जिद के प्रशासनिक अथॉरिटी के हवाले से कहा गया है कि बीते शुक्रवार रात 11 बजे मस्जिद के कुछ सिक्योरिटी ऑफिसरों ने चार महिलाओं को बोर्ड गेम ‘सिक्वेंस’ खेलते देखा। इसके बाद हमने वहां महिला सिक्योरिटी को उनके पास भेजा जिन्होंने उन्हें वहां खेलने से मना किया। सिक्योरिटी की बात मानकर महिलाओं ने तुरंत खेल बंद कर दिया और चली गयीं। स्टेपफीड इंग्लिश वेबसाइट में लिखी खबर के मुताबिक अरब में यह फोटो ट्रेंड कर रही है।

इंटरनेट पर वायरल हुई इस फोटो को लेकर लोगों के बीच मतभेद भी नजर आ रहे हैं। एक ओर जहां कुछ लोगों ने महिलाओं के मक्का प्रांगण में बोर्ड गेम खेलने की निंदा की है वहीं कुछ लोग इसे अनुचित करार दे रहे हैं। 

इससे पहले 2015 में मस्जिद-ए-नाबवी के भीतर युवाओं के कार्ड खेलने की तस्वीर सामने आयी थी।सुरक्षा अधिकारियों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed