फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gulf Countries ›   Passenger plane carrying 66 peoples crashed in central Iran

ईरान: तेहरान से युसज जा रहा प्लेन हादसे का शिकार, 66 लोगों की मौत

Sun, 18 Feb 2018 03:46 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 18 Feb 2018 03:46 PM IST
विज्ञापन
Passenger plane carrying 66 peoples crashed in central Iran
असीमन एयरलाइंस

ईरान के असीमन एयरलाइंस का एक यात्री विमान क्रैश हो गया है। रिपोर्ट के अनुसार इसमें 60 यात्री सवार थे। विमान तेहरान के दक्षिण पश्चिम से युसज जा रहा था। उड़ान भरने के बाद ही विमान रडार से गायब हो गया था। रिपोर्ट के अनुसार सेंट्रल ईरान के सेमीरोम के पास दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान का मलबा देखा गया है। मौके पर राहत और बचाव दल को भेज दिया गया है।

विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार प्लेन की पहचान एटीआर-72 के तौर पर हुई है, यह जहाज 20 साल पुराना था। दशकों से अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबंधों के तहत रहने वाले ईरान में वाणिज्यिक यात्री विमान अब बूढ़े हो गए हैं जिसकी वजह से पिछले कुछ सालों से यहां विमान हादसे बढ़े हैं। साल 2015 में परमाणु समझौता करने के बाद ईरान ने एयरबस और बोइंग विमान खरीदने के लिए डील साइन की थी। 
विज्ञापन


ईरान के असीमन एयरलाइंस के प्रवक्ता ने कहा- प्लेन क्रैश में 66 लोगों की मौत हो गई है। मोहम्मद ताघी तबातबई ने कहा कि प्लेन में 60 यात्री सवार थे जिसमें कि एक बच्चे सहित 6 क्रू मेंबर थे। इस प्लेन का इस्तेमाल छोटी दूरियों के लिए किया जाता था। ईरानी रेड क्रिसेंट का कहना है कि प्लेन जिस क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है वहां क्रैश के समय काफी धुंध थी। अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed