फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gulf Countries ›   Osama bin Laden's 12-year-old grandson has been killed during air raid

मारा जा चुका है आतंकी लादेन का 12 साल का पोता

Mon, 01 Jan 2018 05:57 PM IST
एजेंसी, हुदा अल-सलेह
एजेंसी, हुदा अल-सलेह Updated Mon, 01 Jan 2018 05:57 PM IST
विज्ञापन
Osama bin Laden's 12-year-old grandson has been killed during air raid
आतंकी सरगना ओसामा-बिन-लादेन का 12 वर्षीय पोता - फोटो : The News Arab

आतंकी संगठन अलकायदा से जुड़े दो हाई प्रोफाइल समर्थकों की मानें तो पाकिस्तान के एबटाबाद में अमेरिका द्वारा मारे गए आतंकी सरगना ओसामा-बिन-लादेन के 12 वर्षीय पोते की हत्या हो चुकी है। उसकी हत्या इस साल मई-जून में रमजान माह के दौरान हुई है। मैसेजिंग एप ‘टेलिग्राम’ पर यह सूचना बड़ी तेजी से शेयर हो रही है।

विज्ञापन


लादेन के पोते ओसामा हमजा बिन लादेन की हत्या की सूचना को लेकर अलकायदा के ऑनलाइन समर्थकों ने बाकायदा एक पत्र को भी शेयर किया है, जिसे ओसामा के पुत्र हमजा-बिन-लादेन द्वारा लिखा बताया जा रहा है। हाई प्रोफाइल जिहादी अल-वसीक बिल्लाह ने कल रविवार को टेलिग्राम पर लादेन के पोते की मौत की खबर दी है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ओसामा बिन लादेन से जुड़ीं हजारों फाइलें जारी, देखता था ऐसी-ऐसी फिल्में
विज्ञापन
विज्ञापन


बीबीसी के मुताबिक अलकायदा के ही एक अन्य समर्थक अबु-खल्लाद अल-मुहनदीस ने भी बच्चे की हत्या की तस्दीक की है, जबकि अल-वसीक ने यह खुलासा नहीं किया है कि लादेन के पोते की हत्या कहां और कैसे हुई है।

अरब देश से प्रकाशित ‘अल अरेबिया’ समाचार एजेंसी के मुताबिक इन सूचनाओं के बाद हाई प्रोफाइल अलकायदा से जुड़े शायबत-अल-हुकमा समेत कई अन्य प्रमुख समर्थकों ने भी टेलीग्राम पर लादेन के पोते की हत्या संबंधी खबर को शेयर किया है। अबु-खल्लाद ने बच्चे की मां खैरिया साबर और बहन को लिखा एक पत्र भी जारी किया है। 

दावा किया गया है कि यह पत्र लादेन के बेटे हमजा-बिन-लादेन द्वारा लिखा गया है। पत्र में उसने लिखा है कि उनका 12 साल का बेटा एक शहीद की तरह मरना चाहता था और अपने दादा लादेन की मौत से काफी दुखी था।

जानकारी को माना जा रहा भरोसेमंद

ओसामा के पुत्र हमजा-बिन-लादेन ने कथित रूप से अपने भतीजों को भी अपने पिता और अपने भाईयों की हत्या का बदला लेने के लिए जिहाद की अपील की है। उसके हवाले से अल-वतीक को दी गई जानकारियां भरोसेमंद मानी जाती रही हैं, इसलिए टेलीग्राम पर शेयर की जाने वाली लादेन के पोते की मौत की खबर को भी सही माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed