{"_id":"592136684f1c1b3c6a535a7d","slug":"new-tv-channel-dedicated-to-women-is-starts-in-afghanistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान में बिना पुरुषों का टीवी चैनल, महिलाओं का है पूरा स्टाफ","category":{"title":"Gulf Countries","title_hn":"खाड़ी देश","slug":"gulf-countries"}}
अफगानिस्तान में बिना पुरुषों का टीवी चैनल, महिलाओं का है पूरा स्टाफ
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
Updated Sun, 21 May 2017 12:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफगानिस्तान ने एक ऐसे टीवी चैनल को शुरू किया जो कि पूरी तरह से महिलाओं के लिए समर्पित है। ये इस तरह का देश की मीडिया इंडस्ट्री में पहला चैनल है, क्योंकि अफगानिस्तान जैसे देश में समाज के कई क्षेत्रों में महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले कम आंका जाता है।
विज्ञापन
ZAN TV नाम के इस चैनल की शुरुआत आज से ही होनी है जहां एंकर से लेकर प्रोड्यूसर तक पूरा का पूरा स्टाफ सिर्फ महिलाएं ही होंगी। इसके लिए बड़े स्तर पर काबुल के भीतर और सोशल मीडिया पर हाई-प्रोफाइल मार्केंटिंग की गई है।
विज्ञापन
अफगानिस्तान के कई टीवी चैनल्स कई महिला एंकर तो दिखाई देती रही हैं लेकिन ऐसा पहली बार हो रहा है कि जहां पूरा का पूरा चैनल ही महिलाएं ही संभालेंगी। टीवी की एक 20 वर्षीय प्रोड्यूसर खतीरा अहमदी कहती हैं कि मैं बेहत खुशु हूं कि एक महिलाओं को समर्पित टीवी चैनल शुरू हुआ है क्योंकि हमारे समाज में वो अपने अधिकारों के बारे में भी जागरुक नहीं हैं। वो आगे कहती हैं कि हम चैनल की मदद से उनके अधिकारों के लिए आवाज उठाएंगे।
विज्ञापन
2001 में तालिबान के खात्मे के बाद देश के भीतर महिलाओं के अधिकारोँ और शिक्षा को स्थापित करना वहां की सरकार के लिए उपलब्धि है। अभी भी अफगानिस्तान उन देशों में से एक है जो कि महिलाओं और मीडिया के लिए आसान नहीं है। युद्ध का दंश झेल चुके इस देश में महिलाओं के अधिकारों की बात करने वाले इस टीवी चैनल के सफल होने की कोई गारंटी फिलहाल नहीं है। कुछ वक्त के लिए टीवी चैनल में कुछ पुरुष साथियों को भी रखा गया है जो महिला कर्मचारियों को ट्रेंड करेंगे।