फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gulf Countries ›   movie cinema complex will open in Saudi Arabia after many years

दशकों बाद सऊदी में खुलेगा पहला सिनेमाघर, मौलानाओं ने कराए थे बंद

Fri, 06 Apr 2018 08:58 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 06 Apr 2018 08:58 AM IST
विज्ञापन
movie cinema complex will open in Saudi Arabia after many years

सऊदी अरब में 35 साल बाद पहला सिनेमाघर शुरू किया जाएगा। इसका श्रेय शहजादे सलमान को जाता है जिनके प्रगतिवादी कदमों के चलते सऊदी अरब में कट्टरपंथी मुस्लिमों से जुड़ी कई पुरानी परंपराओं को तोड़ा जा रहा है। पहला सिनेमाघर राजधानी रियाद में इस महीने की 18 तारीख को खोलने की योजना बनाई गई है।

विज्ञापन


सूचना मंत्रालय के अंतरराष्ट्रीय संचार केंद्र ने भी देश का पहला सिनेमाघर 18 अप्रैल को खोलने की पुष्टि की है। पिछले साल देश की सरकार ने उदारवादी कदम उठाते हुए सिनेमा पर लगे प्रतिबंध को हटा लिया गया था। सऊदी अरब के सरकारी मीडिया के मुताबिक अमेरिका की सबसे बड़ी सिनेमाघर श्रृंखला एएमसी एंटरटेनमेंट को इसके संचालन का पहला लाइसेंस दिया गया है। यह कंपनी आगामी पांच सालों में सऊदी अरब के 15 शहरों में 40 से अधिक सिनेमाघरों की शुरूआत करेगी।
विज्ञापन


दरअसल, 1970 के दशक में सऊदी अरब के भीतर कुछ सिनेमाघर थे, लेकिन उस समय ताकतवर मौलानाओं ने इन्हें बंद करवा दिया था। उम्मीद की जा रही है कि सऊदी में सबसे पहले ब्लैक पैंथर फिल्म की स्क्रीनिंग की जाएगी। एएमसी कंपनी के सीईओ एडम एरॉन ने कहा कि उनके सिनेमाघर में किसी तरह का लैंगिक भेदभाव नहीं बरता जाएगा और महिलाओं को पुरुषों के साथ बातचीत करने की आजादी होगी। जबकि कुछ शो ऐसे भी हो सकते हैं जिनमें सिर्फ महिलाओं या सिर्फ पुरुषों को आने की अनुमति रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्थव्यवस्था पर तेल की निर्भरता कम करना चाहते हैं शहजादे सलमान
पिछले कुछ समय से देश में क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के नेतृत्व में कई उदारवादी कदम उठाए जा रहे हैं। इसमें महिलाओं को गाड़ी चलाने की अनुमति देना, उन्हें खेल के मैदानों में प्रवेश आदि शामिल हैं। दरअसल, सऊदी अरब तेल की कीमतों में गिरावट से बुरी तरह प्रभावित है और अन्य तरीकों से आय हासिल करना चाहता है। इन हालातों में शहजादे सलमान देश में निवेश का माहौल बनाकर अर्थव्यवस्था पर तेल की निर्भरता कम करना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed