तीन खाड़ी देशों की यात्रा के बाद स्वदेश लौटे PM मोदी, विदेश मंत्री ने किया स्वागत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिन की विदेश यात्रा (फलस्तीन, यूएई और ओमान) के बाद स्वदेश आ गए हैं। पालम हवाई अड्डे पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने उनका स्वागत किया है। बता दें कि ओमान यात्रा के दौरान उन्होंने सोमवार को सुल्तान कबूस बिन सैन अल सैद, उप प्रधानमंत्री बिन मसूद अल सईद के साथ द्विपक्षीय वार्ता की।
गौरतलब है कि रविवार (11 फरवरी) को ओमान की राजधानी मस्कट पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां के सुल्तान कबूस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारतीय समुदाय के लगभग 25,000 लोगों को संबोधित किया।
Prime Minister Narendra Modi arrives at Palam airport in #Delhi after completing his visit to Palestine, UAE & Oman; received by EAM Sushma Swaraj pic.twitter.com/J95JSVHU7C
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) February 12, 2018
#WATCH: PM Narendra Modi arrives in Delhi after concluding his three nation visit to Palestine, UAE and Oman. pic.twitter.com/8UFM1RQgTk
— ANI (@ANI) February 12, 2018
पीएम ने अपने संबोधन में भारतीय समुदाय के लोगों से कहा था कि एक लंबे अर्से से मेरा आप लोगों से मिलने का मन कर रहा था पर वो अवसर आज आया है। इस दौरान उन्होंने कहा था कि मैं सबको विश्वास दिलाता हूं कि भारत के लिए जो सपने आप देख रहें, मैं उन सबको पूरा करूंगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा था कि हमारी सरकार के 4 साल हो चुके हैं, लेकिन कोई नहीं कहता मोदी कितना ले गया। भारत में अब बदलाव की हवा चल रही है। सरकार की नीतियां अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक पहुंच रही हैं।