{"_id":"59d170774f1c1bd9538b54d5","slug":"kuwait-has-freed-22-indian-prisoners-and-commuted-the-sentences-of-97-others","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुवैत में 22 भारतीय रिहा, 15 भारतीयों की फांसी उम्रकैद में तब्दील","category":{"title":"Gulf Countries","title_hn":"खाड़ी देश","slug":"gulf-countries"}}
कुवैत में 22 भारतीय रिहा, 15 भारतीयों की फांसी उम्रकैद में तब्दील
एजेंसी/ दुबई
Updated Mon, 02 Oct 2017 05:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुवैत के अमीर ने 22 भारतीय कैदियों को माफी दे दी है। इसके अलावा विभिन्न जेलों में बंद 97 भारतीयों की सजा भी घटा दी गई है। कुवैत सिटी स्थित भारतीय दूतावास ने यह जानकारी दी है। इस सूची में कुल 119 भारतीयों को नाम हैं। इनमें ऐसे 15 कैदी भी शामिल हैं, हाल ही में जिनकी मौत की सजा को उम्रकैद में बदला गया है।
विज्ञापन
भारतीय दूतावास द्वारा जारी बयान के मुताबिक, अमीर की ओर से सजा माफ किए जाने के बाद कुवैत में कैद 22 भारतीयों को तत्काल रिहा करने का आदेश दिया गया है। 53 भारतीयों की उम्रकैद की सजा को घटाकर 20 वर्ष कर दिया गया है। कुवैत के अमीर ने 18 भारतीय की सजा में तीन चौथाई की कटौती करने का आदेश दिया है। वहीं 25 कैदियों की सजा घटाकर आधी कर दी गई है।
विज्ञापन
पढ़ें- खाड़ी देशों में जॉब के लिए भारतीयों की पहली पसंद बना UAE, सऊदी को टक्कर दे रहा ओमान
विज्ञापन
एक कैदी की सजा में एक चौथाई की कमी की गई है। इन सभी कैदियों में से अधिकतर पर नारकोटिक्स, मादक पदार्थों के सेवन, चोरी, डकैती और धोखाधड़ी के आरोप हैं। बयान के मुताबिक, जिन 15 कैदियों की मौत की सजा को घटाकर उम्रकैद में बदला गया है, वे सभी मादक पदार्थों से जुड़े मामलों में दोषी ठहराए गए हैं।
भारतीय दूतावास के मुताबिक, वह रिहा किए गए कैदियों अथवा सजा पूरी करने वाले कैदियों को भारत भेजे जाने में हर तरह की मदद कर रहा है। उन भारतीय कैदियों की मदद के भी प्रयास किए जा रहे हैं जिन्होंने अपनी बाकी सजा भारत में पूरी करने करने पर सहमति जताई है। शनिवार को विदेश मंत्री ने 15 भारतीय की मौत की सजा को उम्रकैद में बदले जाने पर कुवैत के अमीर का शुक्रिया अदा किया था।