फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gulf Countries ›   Kerala man sacked from gulf firm over insensitive remarks about flood victims

बाढ़ पीड़ितों की दुर्दशा पर केरल के युवक ने की अभद्र टिप्पणी, कंपनी ने नौकरी से निकाला

Mon, 20 Aug 2018 07:03 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 20 Aug 2018 07:03 AM IST
विज्ञापन
Kerala man sacked from gulf firm over insensitive remarks about flood victims

केरल में बाढ़ प्रभावित पीड़ितों की दुर्दशा पर सोशल मीडिया पर असंवेदनशील टिप्पणी पोस्ट करने के बाद खाड़ी देश की एक कंपनी ने केरल के एक व्यक्ति को नौकरी से निकाल दिया है। 

विज्ञापन


दुबई स्थित खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, लुलू ग्रुप इंटरनेशनल कंपनी ने राहुल चेरु पलायट्टू नाम के व्यक्ति नौकरी से निकाला है। वह ओमान में कंपनी की एक शाखा में कैशियर के रूप में काम कर रहा था। राहुल ने फेसबुक पर केरल में बाढ़ पीड़ितों की स्वच्छता आवश्यकताओं का मजाक उड़ाया था, जिसके बाद कंपनी ने उसपर कार्रवाई की। 
विज्ञापन


कंपनी की ओमान शाखा के एचआर मैनेजर नासर मुबारक सलेम अल मावली ने बताया कि भारत के केरल में मौजूदा बाढ़ की स्थिति के संबंध में राहुल चेरु पलायट्टू ने सोशल मीडिया पर अत्यधिक असंवेदनशील और अपमानजनक टिप्पणियां की थी, जिसके कारण उनकी सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि अपनी टिप्पणी पर आलोचना झेलने के बाद राहुल ने रविवार को फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट कर माफी मांगी। राहुल ने कहा 'मैंने जो किया उसके लिए मैं माफी मांगता हूं। जब मैंने उस संदेश को पोस्ट किया तो मैं शराब के नशे में था। उस समय मुझे नहीं पता था कि मैंने क्या किया। मैंने एक गंभीर गलती की है।' 

कंपनी के चीफ कम्युनिकेशंस ऑफिसर (सीसीओ) वी नंदकुमार ने एक बयान जारी करते हुए कहा, 'हमने अपने कर्मचारी की सेवा को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया और समाज को यह संदेश भी देने की कोशिश की कि इस तरह के मुद्दों पर हमारा रुख बिल्कुल स्पष्ट है। हम एक संगठन के रूप में हमेशा मानवतावादी मूल्यों और उच्चतम नैतिक प्रथाओं के लिए खड़े हैं।' 


बता दें कि भारतीय अरबपति और लुलू ग्रुप के मालिक एमए युसूफ अली खुद केरल के रहने वाले हैं और इस आपदा में लोगों की मदद और राहत कार्यों के लिए अब तक 9.23 मिलियन दिरहम दान कर चुके हैं। वहीं, संयुक्त अरब अमीरात सरकार ने राज्य की मदद के लिए एक समिति का भी गठन किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed