{"_id":"57e863eb4f1c1bf70a57443c","slug":"jordanian-writer-shot-dead-ahead-of-hearing-over-controversial-cartoon","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्लाम विरोधी कार्टून शेयर करने पर जॉर्डन में लेखक की हत्या","category":{"title":"Gulf Countries","title_hn":"खाड़ी देश","slug":"gulf-countries"}}
इस्लाम विरोधी कार्टून शेयर करने पर जॉर्डन में लेखक की हत्या
एजेंसी/ अम्मान
Updated Mon, 26 Sep 2016 07:20 AM IST
विज्ञापन
नाहिद हट्टार
- फोटो : www.wsj.com
जॉर्डन के मशहूर लेखक नाहिद हट्टार की एक इस्लाम विरोधी कार्टून को फेसबुक पर शेयर करने के चलते रविवार को सुप्रीम कोर्ट के सामने गोली मार कर हत्या कर दी गई। हट्टार की एक बंदूकधारी ने तीन गोलियां मारकर उस वक्त हत्या कर दी जब वह रविवार को अपने ऊपर लगे आरोपों की सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट आए थे।
विज्ञापन
घटना के बाद बंदूकधारी को गिरफ्तार कर लिया गया। ईसाई समुदाय के 56 वर्षीय हट्टार को फेसबुक पर 13 अगस्त को एक इस्लाम विरोधी कार्टून शेयर करने की वजह गिरफ्तार कर लिया गया था। उनके ऊपर सांप्रदायिक संघर्ष को भड़काने और इस्लाम का अपमान करने का आरोप लगा था।
विज्ञापन
जॉर्डन ने इस मामले की मीडिया कवरेज पर पाबंदी लगा दी थी। सोशल मीडिया पर गुस्सा भड़कने के बाद हट्टार ने अपने फेसबुक पेज से कार्टून को हटा दिया था। हट्टार को बाद में जमानत भी मिल गई थी। हट्टार के इस पोस्ट के बाद आईएसआईएस और कट्टरपंथी उनसे बेहद खफा थे। उनके खिलाफ देशभर में कई विरोध प्रदर्शन भी हुए थे।
विज्ञापन