अरब की सुन्नी महिलाओं से बच्चों के सामने आईएस कर रहा दुष्कर्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुख्यात आतंकी संगठन आईएस ने यजीदी महिलाओं पर तो कहर बरपाया ही, लेकिन सुन्नी अरब महिलाओं को भी आईएस ने अपना शिकार बनाया। मानवाधिकार संगठन ह्यूमन राइट्स वॉच ने अपनी रिपोर्ट में अरब की कई सुन्नी महिलाओं को मनमाने ढंग से कब्जे में रखने, उनके साथ मारपीट करने, जबरन निकाह के लिए मजबूर करने और दुष्कर्म का शिकार बनाने के मामले उजागर किए हैं।
जिहादियों के नियंत्रण वाले हवीजा क्षेत्र से भाग निकली कई सुन्नी महिलाओं के बयानों के आधार पर इसका पता चला है। ह्यूमन राइट्स वॉच ने एक 26 वर्षीय महिला के हवाले से बताया है कि हवीजा पहुंचकर आईएस लड़ाकों ने वहां से भागने की कोशिश में लगी कई महिलाओं को जबरन हिरासत में ले लिया।
उन्होंने महिलाओं को कहा कि उनके पतियों के भागने के कारण अब वे पतित हो चुकी हैं और इस लिए उन्हें फिर से स्थानीय आईएस लड़ाकों से निकाह करना ही होगा।
'बिना आंखों पर पट्टी बांधे भी मेरे साथ मेरे बच्चों के सामने रेप करता रहा'
जिन महिलाओं ने इससे मना किया उनकी आंखों पर पट्टी बांधकर प्लास्टिक के तारों से खूब मारा गया। उन्हें हाथों से बांध कर लटकाया गया और फिर उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया।
इस महिला ने आप बीती सुनाते हुए कहा कि एक आदमी पूरे महीने रोज रोज आकर बिना आंखों पर पट्टी बांधे भी मेरे साथ मेरे बच्चों के सामने रेप करता रहा।
ह्यूमन राइट्स वॉच में मध्यपूर्व की निदेशिका लामा फाकी ने कहा कि - ‘आईएस के नियंत्रण में रहने को मजबूर सुन्नी महिलाओं के साथ होने वाले यौन दुर्व्यवहार के मामलों के बारे में बहुत कम पता चलता है।’ उन्होंने उम्मीद जताई है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय और स्थानीय प्रशासन इससे पीड़ित महिलाओं की किसी भी तरह से मदद करें।