{"_id":"57dccd964f1c1b3c3dd49d52","slug":"isis-minister-of-information-killed-in-us-led-coalition-strike-pentagon-says","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका का दावा, मारा गया ISIS का सूचना मंत्री","category":{"title":"Gulf Countries","title_hn":"खाड़ी देश","slug":"gulf-countries"}}
अमेरिका का दावा, मारा गया ISIS का सूचना मंत्री
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 17 Sep 2016 12:45 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty
अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन ने कहा कि सीरिया में गठबंधन सेना की ओर से किए गए एक हवाई हमले में अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठन आईएसआईएस का 'सूचना मंत्री' मारा गया है। बीते 30 अगस्त को भी आईएसआईएस का एक शीर्ष नेता मारा गया था।
पेंटागन के प्रवक्ता पीटर कुक ने कहा कि वाइल आदिल हसन सलमान अल-फयाद के नाम से मशहूर डॉ. वाइल सीरिया में आईएसआईएस के गढ़ राक्का के पास किए गए एक हवाई हमले में मारा गया है।
कुक ने कहा, 'सात सितंबर को गठबंधन बलों ने सीरिया के राक्का के पास काफी करीब से हमला किया, जिसमें डॉ. वाइल को निशाना बनाकर मार गिराया गया। यह आईएसआईएस के सबसे बड़े नेताओं में से एक था'। उन्होंने बताया कि कुक आईएसआईएस के सूचना मंत्री के तौर पर काम करता था और संगठन के नेतृत्व समूह, वरिष्ठ शूरा परिषद का प्रमुख सदस्य था।
विज्ञापन
वाइल आईएसआईएस की ओर से जारी किए जाने वाले प्रचार वीडियो के निर्माण से जुड़े कामों की निगरानी करता था। इस तरह के वीडियो में आईएसआईएस की ओर से बंदियों को दी जाने वाली यातनाएं या उनकी हत्या दिखाई जाती रही है। वह आईएसआईएस के प्रवक्ता अबु मुहम्मद अल-अदनानी का करीबी सहयोगी था। कुक ने कहा कि अल-अदनानी को गठबंधन बलों ने 30 अगस्त को मार गिराया था।