कुवैत से गिरफ्तार हुए आईएस के मददगार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खबरों के मुताबिक कुवैत में एक कथित चरमपंथी सैल के सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। इन पर इस्लामिक स्टेट को हथियार और आर्थिक मदद देने का शक है।
सरकारी समाचार सेवा कुंता ने गृह मंत्रालय के हवाले से बताया है कि ओसामा खयात नाम के एक लेबनानी व्यक्ति ने इस्लामिक स्टेट के लिए रॉकेट और हथियार खरीदने की बात स्वीकार की है।
रिपोर्ट के मुताबिक पाँच अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।
जून में कुवैत की सबसे पुरानी मस्जिदों में से एक पर हुए आत्मघाती हमले में 27 लोग मारे गए थे। सुन्नी बहुल देश कुवैत में कई दशकों में हुआ ये सबसे बड़ा हमला था।
आईएस के लिए लड़ाके भरने का आरोप
चरमपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट के एक सहयोगी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। कुवैत के गृह मंत्रालय का कहना है कि ये चरमपंथी सैल नए लड़ाके भर्ती करने और पैसा जुटाने में मदद कर रहा था।
जुटा गई रकम को तुर्की में एक इस्लामिक स्टेट से संबंधित बैंक खाते में भेजा गया था।
रिपोर्ट के मुताबिक इस सैल के चार सदस्य कुवैत से बाहर के थे जिनमें दो सीरियाई और दो लेबनानी मूल के ऑस्ट्रेलियाई हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इन चारों को भी गिरफ़्तार किया गया है या नहीं।