फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gulf Countries ›   IS is doing animal like behaviour with prisoners

अमानवीयता की हद तक प्रताड़ित करता है आईएस

Wed, 28 Oct 2015 07:45 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 28 Oct 2015 07:45 PM IST
विज्ञापन
IS is doing animal like behaviour with prisoners

इराक और सीरिया में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आतंक का खेल जारी है। यहां रह रहे लोगों पर वह कहर बरपाता जा रहा है।

विज्ञापन

इराक के हविजा शहर से आईएस के कब्जे से छुड़ाए गए कैदियों ने आतंकी संगठन की बर्बरता की कहानी सुनाई है। उनके मुताबिक आईएस अमानवीयता की सभी हदें पार कर रहा है।

बंधकों को बुरी तरह पीटा जाता है। शहर में रह रहे लोगों के पैसे और हथियार जब्त कर लिए गए हैं और उन पर अत्याचार किए जा रहे हैं।

खाने में देते हैं ब्रेड के टुकड़े

IS is doing animal like behaviour with prisoners

करीब एक महीने बाद आईएस के कब्जे से छुड़ाए गए मोहम्मद हसन अब्दुल्ला अल-जिबूरी ने आतंकी संगठन के आतंक की कहानी सुनाई।

उन्होंने बताया कि बंधकों को करंट लगाया जाता है। प्लास्टिक बैग में डालकर तब तक पीटा जाता है, जब तक बंधक बेहोश नहीं हो जाता। जिबूरी ने बताया कि उन्हें अमेरिकी एजेंट होने के आरोप में बंधक बनाया गया।

खाने के नाम पर उन्हें सिर्फ ब्रेड के कुछ टुकड़े दिए जाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed