सीरिया के एक और शहर पर आईएस का कब्जा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस्लामिक स्टेट (आईएस) के चरमपंथियों के सीरियाई शहर माहीन पर कब्जा कर लेने की खबरें आ रही हैं। आईएस के कब्जे में आने वाला माहीन शहर सीरिया के मध्य होम्स प्रांत में है जहां एक बड़ा सैनिक केंद्र और हथियारों का भंडार भी है।
ब्रिटेन स्थित सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के मुताबिक चरमपंथी संगठन आईएस ने शनिवार देर शाम दो आत्मघाती कार विस्फोट के साथ इस शहर पर हमला बोल दिया था।
ऑब्जर्वेटरी ने कहा है कि इस संघर्ष में करीब 50 सरकारी सैनिक या तो मारे गए या फिर घायल हुए हैं। इसके मुताबिक रविवार सुबह तक पूरा शहर आईएस के कब्जे में था।
सदद में आईएस और सैनिकों की बीच लड़ाई जारी
हाल के हफ्तों में होम्स प्रांत पर रूस ने भी हवाई हमले किए। आईएस ने भी अपना बयान जारी करते हुए कहा है कि इस समूह ने शहर पर कब्जा कर लिया है।
आईएस सबसे अमीर सुन्नी चरमपंथी संगठन है और इसका मकसद एक व्यापक इस्लामी राज्य स्थापित करना है। माहीन से नजदीक एक ईसाई बहुल शहर सदद में भी संघर्ष चल रहा था।
उल्लेखनीय है कि आईएस के सीरिया और इराक में बढ़ते वर्चस्व के कारण दुनिया के कई देशों ने इस पर कार्रवाई के लिए सीरियाई सरकार की मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं।