फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gulf Countries ›   Iraqi PM Haider al-Abadi declares 'end of the war against IS' in Iraq

इराक में ISIS के खिलाफ जंग खत्म, प्रधानमंत्री हैदर अल-अबदी ने की घोषणा

Sun, 10 Dec 2017 09:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 10 Dec 2017 09:32 PM IST
विज्ञापन
Iraqi PM Haider al-Abadi declares 'end of the war against IS' in Iraq
इराकी प्रधानमंत्री हैदर अल-अबदी - फोटो : AFP

इराक ने दुर्दांत आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट यानी आईएस के खिलाफ तीन साल से चल रही जंग खत्म कर दी है। शनिवार को इराक के प्रधानमंत्री हैदर अल-अबदी ने इस जंग में इराकी बलों की जीत का एलान कर दिया।

विज्ञापन


एक कांफ्रेंस में उन्होंने कहा, हमारी फौजों ने इराक-सीरिया सीमा पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया है। इसलिए मैं आईएस के खिलाफ लड़ाई के खत्म होने की घोषणा करता हूं। अबादी ने कहा, हमारा दुश्मन अवाम को मारना चाहता था, लेकिन हमने अपनी एकता और प्रतिबद्धता से उसे शिकस्त दे दी। हमने बहुत कम समय में जीत हासिल की है।
विज्ञापन


पढ़ें- इराक से ISIS का सफाया, रावा को कब्जे से छुड़ाया: सेना
विज्ञापन
विज्ञापन



2014 में आईएस ने उत्तरी और पश्चिमी बगदाद के एक बड़े हिस्से पर कब्जा कर लिया था। इराक से आईएस का कब्जा खत्म करने में इराकी सुरक्षा बलों को अमेरिकी गठबंधन की भी मदद मिली। लगातार हवाई हमलों के दम पर गठबंधन ने आईएस की कमर तोड़ दी। इससे पहले ईरान ने भी पिछले महीने आईएस पर जीत का एलान कर दिया था। अब आईएस के जिहादी बहुत छोटे क्षेत्र में सिमट कर रह गए हैं। 

गौरतलब है कि इसी साल जुलाई महीने में इराकी प्रधानमंत्री हैदर अल-अबदी ने ट्वीट कर ISIS के कब्जे से मोसुल शहर के मुक्त होने की घोषणा की थी। इसके साथ ही उन्होंने इराकी लोगों को जंग में भूमिका अदा करने के लिए बधाई संदेश दिया था। बताते चलें कि करीब 9 महीने के संघर्ष के बाद इराक को यह सफलता हासिल हुई थी। रिपोर्टों के मुताबिक इस जंग में करीब एक हजार से ज्यादा आतंकी मारे गए थे। 

इराक के लिए शनिवार ऐतिहासिक दिन बन गया जब इराक के प्रधानमंत्री हैदर-अल-अबदी ने ऐलान किया कि इराक अब ISIS मुक्त हो चुका है।  बता दें कि इससे पहले इराक से सटे सीरिया से भी ISIS का सफाया होने की बात कही जा रही है। ISIS का कब्जा इराक और सीरिया में करीब 2014 से 34 हजार वर्ग मील पर था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed