{"_id":"5731ccc54f1c1b036f919828","slug":"iraq-s-military-get-another-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"इराकी फौज ने इस्लामिक स्टेट के आतंकियों को खदेड़ा, दोबारा हासिल किया गांव","category":{"title":"Gulf Countries","title_hn":"खाड़ी देश","slug":"gulf-countries"}}
इराकी फौज ने इस्लामिक स्टेट के आतंकियों को खदेड़ा, दोबारा हासिल किया गांव
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 10 May 2016 05:27 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के गठबंधन में चल रही एयर स्ट्राइक में इराक फौज ने इस्लामिक स्टेट के आतंकियों से एक गांव वापस ले लिया है। इराक फौज ने मोसूल को हासिल करने के लिए मार्च महीने से आतंकियों के खिलाफ उत्तर से 60 किलोमीटर मखमूर क्षेत्र में नया मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन
इस मोर्चे पर इराकी फौज को बड़ी सफलता नहीं मिली है केवल पांच गांव ही फौज हासिल करने में कामयाब पाई है। नाइनवे ऑपरेशन कमांड ने एक स्टेटमेंट में कहा हम तेजी से अभियान को बढ़ा रहै हैं और इस्लामिक स्टेट के कब्जे वाले एक गांव को हासिल कर लिया है।
विज्ञापन
परेशन में शामिल सूत्र ने बताया काबरूक गांव में आतंकियों ने फौज को बहुत उलझाए रखा। धीरे-धीरे मिल रही सफलताओं से इराकी फौज कय्यारा की ओर बढ़ रही है। पश्चिमी तट पर टिग्रिस नदी के किनारे बसे कय्यारा पर इराकी फौज का कब्जा होने के बाद इस्लामिक स्टेट को मोसूल से खदेड़ने में आसानी होगी।
विज्ञापन
जनरल नजमुल जबोरी ने रायटर्स से कहा हमारे पास फौजियों की तादाद कम है, और न ही हमारे पास लड़ने के लिए आधुनिक टैंक हैं। वहीं आतंकियों के पास लड़ने के लिए आधुनिक हथियार हैं, इसलिए हम तेजी से सफलता पाने में नाकामयाब हो रहे हैँ।
आतंकियों से लड़ रहे अमेरिकी गठबंधन के प्रवक्ता आर्मी कर्नल स्टीव वार्न ने कहा 'मोसूल को आतंकियों से वापस लेने के लिए मखमूर में फौजियों की संख्या को बढ़ाया जाएगा।' इराकी अधिकारी दावा कर रहे हैं कि 2016 तक वे मोसूल को दोबारा हासिल कर लेंगे। उन्होंने कहा यह बिल्कुल संभव है। हालांकि लड़ाई की गति धीमी होने की आशंका है क्योंकि जून में रमजान का महीना शुरू हो जाएगा।