फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gulf Countries ›   Iranian video threatens missile attack on UAE, Saudi Arabia, Israel

कई खाड़ी देशों को उड़ाने की धमकी, वीडियो देख पहले डरा ईरान

Tue, 25 Sep 2018 05:37 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 25 Sep 2018 05:37 PM IST
विज्ञापन
Iranian video threatens missile attack on UAE, Saudi Arabia, Israel

ईरान में कट्टरपंथी रिवॉल्यूशनरी गार्ड के एक करीबी मीडिया संगठन ने मंगलवार को एक वीडियो प्रसारित किया, जिसमें सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानियों पर मिसाइल हमले की धमकी दी गई है। इससे ईरान में सैन्य परेड पर हुए आतंकवादी हमले के बाद क्षेत्रीय तनाव फिर से बढ़ने की आशंका बढ़ गई है।

विज्ञापन


अर्द्ध सरकारी फार्स समाचार एजेंसी ने वीडियो को पहले ट्वीट किया और फिर इसे हटा दिया। ईरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता अयातुल्ला अली खामनेई ने शनिवार को अहवाज शहर में हुए हमले के लिए रियाद और अबु धाबी को जिम्मेदार ठहराया था। हमले में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई थी और 60 से अधिक लोग जख्मी हो गए थे। इस खतरे से फारस की खाड़ी में बढ़ रहा तनाव और जोर पकड़ लेगा।
विज्ञापन


वीडियो फुटेज में रिवॉल्युशनरी गार्ड द्वारा पहले किए गए बैलिस्टिक मिसाइल हमले का दृश्य दिखता है। इसके बाद एक ग्राफिक के माध्यम से संयुक्त अरब अमीरात में अबु धाबी और सऊदी अरब में रियाद पर ‘‘स्नाइपर राइफल’’ से निशाना लगाते देखा जा सकता है। वीडियो में इजरायल को भी धमकी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed