फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gulf Countries ›   Iranian police arrest 29 women for Hijab protest

हिजाब विरोध प्रदर्शन तेज होने पर ईरान में 29 महिलाएं गिरफ्तार

Fri, 02 Feb 2018 09:39 PM IST
एजेंसी, तेहरान
एजेंसी, तेहरान Updated Fri, 02 Feb 2018 09:39 PM IST
विज्ञापन
Iranian police arrest 29 women for Hijab protest

ईरान में 1979 की इस्लामिक क्रांति के बाद से लागू हिजाब पहनने की अनिवार्यता के खिलाफ महिलाओं को विरोध बढ़ता ही जा रहा है। तेहरान पुलिस ने शुक्रवार को बिना हिजाब पहने सार्वजनिक जगहों पर घूमने वाली 29 महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


ईरानी मीडिया के अनुसार, जिन्हें गिरफ्तार किया गया उन पर सार्वजनिक व्यवस्था अपराधों का आरोप लगाया गया और राज्य अभियोजक के कार्यालय भेज दिया गया। 
विज्ञापन


वहीं विरोध को दरकिनार करते हुए मुख्य अभियोजक मोहम्मद जफर मोंटेजरी ने बुधवार को कहा था कि यह विदेशियों द्वारा उकसाई गई मामूली और बचकानी हरकत है। कम से कम 11 महिलाओं की विरोध की एक अभूतपूर्व तस्वीर सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में साझा की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को मानवाधिकारों के एक प्रतिष्ठित वकील ने कहा कि एक गिरफ्तार महिला ने एक लाख डॉलर से अधिक की राशि पर अपनी जमानत ली है।

मोंटेजरी ने भले ही कहा था कि जो महिलाएं हिजाब नियमों को तोड़ रही हैं उन्हें विदेशों से समर्थन मिल रहा है मगर धार्मिक रूढ़िवादी ईरानी भी इस विरोध का समर्थन कर रहे हैं। उनका कहना है कि धार्मिक नियम निश्चित तौर पर किसी की व्यक्तिगत इच्छा पर आधारित होने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed