{"_id":"583855dc4f1c1b8e4d13bb38","slug":"iran-train-crash-in-semnan-kills-at-least-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईरान: दो ट्रेनों में टक्कर, 31 लोगों की मौत","category":{"title":"Gulf Countries","title_hn":"खाड़ी देश","slug":"gulf-countries"}}
ईरान: दो ट्रेनों में टक्कर, 31 लोगों की मौत
बीबीसी
Updated Fri, 25 Nov 2016 08:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिकारियों के मुताबिक उत्तरी ईरान में दो ट्रेनों की टक्कर में कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई है और दर्जनों लोग जख्मी हुए हैं। शुक्रवार को ये हादसा तब हुआ जब एक खड़ी हुई इंटरसिटी एक्सप्रेस को एक दूसरी ट्रेन ने टक्कर मार दी जिससे चार डिब्बे पटरी से उतर गए और दो में आग लग गई।
विज्ञापन
दुर्घटना राजधानी ईरान से करीब 250 किलोमीटर पूर्व में हुई है। सरकारी मीडिया के मुताबिक मारे गए लोगों में चार रेलवे के कर्मचारी हैं। प्रांत के गवर्नर मोहम्मद रेजा खाबाज ने स्थानीय मीडिया को बताया, "हादसे में मारे गए 31 लोगों की पहचान कर ली गई है और 70 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती हैं।" दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन