{"_id":"5b5b11814f1c1bb24b8b54f1","slug":"iran-threats-us-if-you-begin-the-war-we-will-end-it","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईरान ने अमेरिका को धमकाया: 'जंग' का अगर तुमने किया आगाज तो अंजाम हम देंगे","category":{"title":"Gulf Countries","title_hn":"खाड़ी देश","slug":"gulf-countries"}}
ईरान ने अमेरिका को धमकाया: 'जंग' का अगर तुमने किया आगाज तो अंजाम हम देंगे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 28 Jul 2018 06:24 AM IST
विज्ञापन
अमेरिका के ईरान के साथ एटमी डील से पीछे हटने के बाद दोनों देशों के बीच ठीक वैसी ही बयानबाजी शुरू हो गई हैं जो किसी समय उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बीच होती रही है। ट्रंप की धमकी के बाद ईरान के विशेष सैन्य कमांडर ने कहा है कि यदि अमेरिका ने ईरान के साथ युद्ध शुरू किया तो इस्लामिक रिपब्लिक उसे खत्म कर देगा।
विज्ञापन
ईरानी सेना के कमांडर मेजर जनरल कासिम सुलेमानी, ट्रंप के उस ट्वीट का जवाब दे रहे थे जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी को कहा था कि वह अमेरिका को ना धमकाएं अन्यथा बहुत बुरा होगा।
विज्ञापन
कासिम सुलेमानी ने कहा कि यदि अमेरिका ने ईरान पर हमला किया तो हम उसे बर्बाद कर देंगे। ईरानी कमांडर ने ट्रंप को संबोधित करते हुए कहा, आप राष्ट्रपति हसन रूहानी से नहीं मुझसे चर्चा कीजिए, आपको उत्तर देना हमारे राष्ट्रपति की गरिमा के खिलाफ है।
विज्ञापन
उन्होंने चेतावनी दी कि हम आपके काफी करीब हैं, इतना करीब कि आप सोच भी नहीं सकते हैं। आओ, हम तैयार हैं। आप अगर युद्ध करेंगे तो हम युद्ध को खत्म कर देंगे, क्योंकि यह युद्ध अमेरिका का सब कुछ बर्बाद कर देगा।
ट्रंप पर आपत्तिजनक भाषा का आरोप
सुलेमानी ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के कुद्स सैन्य बल के प्रमुख कमांडर हैं। उन्होंने कहा कि एक सैनिक होने के नाते ट्रंप की धमकियों का जवाब देना मेरा कर्तव्य है। सुलेमानी ने ट्रंप पर आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल का आरोप भी लगाया। अमेरिका के 2015 में तत्कालीन राष्ट्रपति ओबामा के साथ हुई एटमी डील से बाहर निकलने के बाद दोनों देशों के बीच तनाव गहरा गया है।