{"_id":"5897a8854f1c1bf340e834f9","slug":"iran-says-it-will-allow-u-s-wrestlers","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्लिम देशों से बैन हटाने के बाद अब अमेरिकी कुश्ती टीम आ सकेगी ईरान","category":{"title":"Gulf Countries","title_hn":"खाड़ी देश","slug":"gulf-countries"}}
मुस्लिम देशों से बैन हटाने के बाद अब अमेरिकी कुश्ती टीम आ सकेगी ईरान
एजेंसी/ तेहरान
Updated Mon, 06 Feb 2017 06:42 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईरान ने रविवार को कहा कि एक संघीय अदालत द्वारा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के यात्रा प्रतिबंध के बाद वह अब अमेरिकी कुश्ती टीम को यहां अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में शिरकत करने की अनुमति देगा।
विज्ञापन
ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जावेद जारीफ ने ट्वीट किया, ‘अदालत के आदेश में मुस्लिम प्रतिबंध को निलंबित किये जाने के बाद अब अमेरिकी पहलवानों को वीजा दिया जाएगा।’ ईरान ने ट्रंप की यात्रा प्रतिबंध के जवाब में अमेरिकी नागरिकों को वीजा देने पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन
इस वजह से अमेरिकी कुश्ती टीम को यहां 16-17 फरवरी को होने वाले प्रतिस्पर्धाओं में हिस्सा लेने के लिए वीजा देने से इनकार कर दिया था। इस बीच तेहरान की एक प्रतिष्ठित शरीफ विश्वविद्यालय से 72 शिक्षाविदों के एक समूह ने सरकार को एक हस्ताक्षर पत्र सौंपकर अमेरिकी नागरिकों को वीजा आगमन देने की पेशकश की है।
विज्ञापन