{"_id":"5b79e9bb42c792463e41b32b","slug":"iran-says-europe-has-to-pay-for-not-coming-into-nuclear-agreement","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूरोप को परमाणु समझौता बचाने के लिए चुकानी होगी कीमत : ईरान","category":{"title":"Gulf Countries","title_hn":"खाड़ी देश","slug":"gulf-countries"}}
यूरोप को परमाणु समझौता बचाने के लिए चुकानी होगी कीमत : ईरान
एजेंसी, तेहरान
Updated Mon, 20 Aug 2018 03:35 AM IST
विज्ञापन
1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जरीफ ने कहा है कि यूरोप ने अभी तक यह नहीं दिखाया है कि वह परमाणु समझौता बचाने के लिए अमेरिका को नजरअंदाज करने की कीमत चुकाने को इच्छुक है। जरीफ ने कहा कि अमेरिकी प्रतिबंधों के दूसरे चरण के बाद यूरोपियन सरकारों ने ईरान के साथ तेल और बैंकिंग संबंध कायम रखने का प्रस्ताव रखा था।
विज्ञापन
जरीफ ने एक स्थानीय वेबसाइट से कहा कि वे आगे बढ़ चुके हैं, लेकिन हमारा मानना है कि यूरोप अभी तक अमेरिका का विरोध करने की कीमत चुकाने को तैयार नहीं है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2015 में हुए परमाणु समझौतों से मई में हाथ खींच लिए थे। अमेरिका ने इस महीने की शुरुआत में फिर से प्रतिबंध लगाने शुरू कर दिए हैं, जो दूसरे देशों को ईरान से व्यापार करने से रोकता है।
विज्ञापन
यूरोप ने ईरान से परमाणु समझौते से होने वाले आर्थिक लाभों को जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई थी, लेकिन अमेरिकी प्रतिबंधों के डर से उसकी कई बड़ी कंपनियों ने हाथ खींच लिए हैं। जरीफ ने कहा कि यूरोप ने कहा था कि परमाणु समझौता उनके लिए एक सुरक्षा उपलब्धि है, लिहाजा हर देश यहां निवेश कर सुरक्षा के लिए कीमत चुकाए।
विज्ञापन