फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gulf Countries ›   iran may be victim of cyber attacks

साइबर हमले का शिकार हो सकता है ईरान

Sat, 11 Aug 2012 04:30 PM IST
Updated Sat, 11 Aug 2012 04:30 PM IST
विज्ञापन
iran may be victim of cyber attacks
ईरान फिर से साइबर हमले का शिकार हो सकता है। ईरान के परमाणु ऊर्जा संस्थान के लिए काम करने का दावा करने वाले एक वैज्ञानिक ने फिनलैंड के साइबर-सुरक्षा समूह से कहा है कि तेहरान का परमाणु कार्यक्रम साइबर हमले का शिकार हो चुका है।
विज्ञापन


फिनलैंड की फर्म एफ सिक्योर के शोध प्रमुख मिक्को हाइपोनेन ने कहा कि उन्हें सप्ताहांत में ईरान से कई ई-मेल मिले थे। हाइपोनेन ने कहा कि केवल एक चीज, जिसकी हम पुष्टि कर सकते हैं, वह यह है कि ये सारे ई-मेल ईरान के परमाणु ऊर्जा संस्थान के भीतर से आए हैं। यह सच है या नहीं, यह हम नहीं जानते, लेकिन यह काल्पनिक भी हो सकते हैं।
विज्ञापन


माना जाता है कि वर्ष 2010 में अमेरिका और इस्राइल ने ही साइबर हमले करने में सक्षम स्टक्सनेट नाम के साइबर वायरस को बनाया था, जिसने ईरान के यूरेनियम संवर्धन कार्यक्रम को नुकसान पहुंचा था। पश्चिमी शक्तियों और इस्राइल को आशंका है कि ईरान परमाणु बम विकसित करना चाहता है, जबकि ईरान का कहना है कि उसका परमाणु कार्यक्रम केवल शांति के उद्देश्यों के लिए ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed