{"_id":"56dc48234f1c1bc9458b4568","slug":"iran-hangs-corrupt-billionaire","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईरानी अरबपति को भ्रष्टाचार के आरोप में दी गई मौत की सजा","category":{"title":"Gulf Countries","title_hn":"खाड़ी देश","slug":"gulf-countries"}}
ईरानी अरबपति को भ्रष्टाचार के आरोप में दी गई मौत की सजा
बीबीसी/ईरान।
Updated Sun, 06 Mar 2016 08:39 PM IST
विज्ञापन
बाबक जनजानी पर तकरीबन तीन अरब डॉलर के घपले का आरोप
- फोटो : BBC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईरान में भ्रष्टाचार के आरोप में एक अरबपति व्यापारी को मौत की सजा सुनाई गई है। अरबपति कारोबारी बाबक जनजानी पर तकरीबन तीन अरब डॉलर के घपले का आरोप है। वे ईरान के सबसे धनी आदमी हैं। 42 वर्षीय जनजानी को दिसंबर 2013 में गिरर किया गया था। उन पर अपनी कंपनियों के माध्यम से तेल बेचकर पैसा बनाने के आरोप हैं।
विज्ञापन
हालांकि जनजानी ने इन आरोपों से इनकार किया है। ईरान के न्याय विभाग के एक प्रवक्ता ने संवाददाताओं को बताया कि जनजानी पर धोखाधड़ी और आर्थिक अपराधों का दोषी पाया गया है। अमेरिका और यूरोपीय यूनियन ने जनजानी को प्रतिबंध के दौर में तेल बेचने में ईरान की सहायता करने के लिए ब्लैकलिस्ट किया था।
विज्ञापन
उनके अलावा दो अन्य व्यक्तियों को भी मौत की सजा सुनाई गई है और उन्हें घोटाले की रकम लौटाने के आदेश दिए गए हैं। इस आदेश के खिलाफ अपील की जा सकती है। जनजानी पर आरोप है कि उन्होंने देश की कीमत पर खुद के लिए पैसे बनाए। राष्ट्रपति हसन रूहानी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जोरदार कार्रवाई करने को कहा था। उन्होंने कहा था कि जिन लोगों ने आर्थिक प्रतिबंधों के दौरान मौके का फायदा उठाया, उन पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
इसके बाद साल 2013 में जनजानी को गिरफ्तार कर लिया गया और उन पर मुकदमा चलाया गया। जनजानी दुबई में रहते हुए 60 कंपनियों का एक नेटवर्क चलाते थे, जो कॉस्मेटिक्स से लेकर बैंकिंग और एयरलाइन्स तक के धंधे में थे। उनका जन्म तेहरान में हुआ था और उन्होंने तुर्की में विश्वविद्यालय स्तर की पढ़ाई की थी। वे साल 1999 में ईरान के केंद्रीय बैंक के प्रमुख के ड्राइवर बन गए।