{"_id":"5b420e714f1c1b54238b52a6","slug":"iran-detains-teen-over-dance-videos-posted-on-instagram","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिजाब उतारकर किशोरी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया ‘डांस वीडियो’, पुलिस ने हिरासत में लिया","category":{"title":"Gulf Countries","title_hn":"खाड़ी देश","slug":"gulf-countries"}}
हिजाब उतारकर किशोरी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया ‘डांस वीडियो’, पुलिस ने हिरासत में लिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 08 Jul 2018 08:46 PM IST
विज्ञापन
ईरान में इंस्टाग्राम पर ‘डांस वीडियो’ अपलोड करने के मामले में एक किशोरी को हिरासत में लिया गया है। मेदेह होजब्री (18) के वीडियो को लाखों लोगों ने देखा है।
विज्ञापन
सरकारी टीवी चैनल में एक वीडियो के दौरान दिखाया गया कि होजब्री ने नियमों का उल्लंघन करने के बाद स्वीकार करते हुए कहा कि उसने ऐसा जानबूझकर नहीं किया है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि उसने यह बयान दबाव में दिया है या नहीं।’
विज्ञापन
दरअसल, मेदेह ने अपने अकाउंट पर करीब 300 वीडियो अपलोड हैं इनमें से कई में वह डांस करती नजर आ रही है। वीडियो में उसने अनिवार्य इस्लामी हिजाब नहीं पहना है।
विज्ञापन
इंस्टाग्राम पर मेदेह के करीब 43,000 फॉलोअर्स हैं। ईरानी पुलिस ने कहा कि उसने इंस्टाग्राम पर ऐसे ही कई अकाउंट बंद कराने का निर्णय लिया है और न्यायपालिका भी इन साइटों को ब्लॉक करने की योजना बना रही है।