फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gulf Countries ›   Iran accuses Kim Kardashian a secret agent

ईरान ने लगाया इंस्टाग्राम के सीईओ पर जासूसी कराने का आरोप

Wed, 18 May 2016 01:59 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 18 May 2016 01:59 PM IST
सार

  • न्यूड सेल्फी अपलोड करने के लिए मश्हूर किम करदाशियां
  • ईरान को लगता है किम करदाशियां इंस्टाग्राम की जासूस हैं

विज्ञापन
Iran accuses Kim Kardashian a secret agent
किम कादर्शियां - फोटो : gettyimages

विस्तार

ईरान में हाल ही में 8 मॉडलों को गिरफ्तार किया गया था। इन मॉडलों में गिरफ्तार इल्हाम अरब नाम की महिला मॉडल को बिना हिजाब पहने खुले बालों की तस्वीर इंस्टाग्राम पर अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इस घटना के बाद ईरान में मॉडलिंग इंडस्ट्री में काम करने वालों पर भी कार्रवाई की गई। अब ईरान को लगता है कि किम कादर्शियां इंस्टाग्राम के लिए एक जासूस के रूप में काम करती हैं। दुनिया की सबसे मश्हूर टीवी स्टार और मॉडल पर यह इल्जाम ईरान  ने लगाए हैं। 

विज्ञापन


न्यूड सेल्फी अपलोड करने के लिए मश्हूर किम कादर्शियां  को लेकर सरकार के धार्मिक गुरुओं ने कहा, 'ऐसे लोग सोशल मीडिया का इस्तेमाल हमारी संस्कृति और इस्लामिक मूल्यों को खत्म करने के लिए करते हैं।'
विज्ञापन


ईरान की इस्लामी परंपराओं और विदेशी दखल से बचाने के लिए बनाई गई रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प के अधिकारियों ने सवाल किया है कि इंटरनेट पर किम कादर्शियां की लोकप्रियता क्यों है। रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प का मानना है इंस्टाग्राम के बॉस केविन सिसट्रॉम ने नौजवान महिलाओं और पुरुषों को गुमराह करने के लिए किम कादर्शियां को नियुक्त किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मिलिटेंट ग्रुप के प्रवक्ता मोस्तफा अलीजादेह ने लोकल न्यूज आउटलेट ईरान वायर से कहा कि,'किम कादर्शियां  इंस्टाग्राम पर एक लोकप्रिय मॉडल हैं इसलिए इंस्टाग्राम के सीईओ ने जासूसी के लिए किम कादर्शियां  को चुना। और इसमें शक की कोई गुंजाइश नहीं है कि इस काम के लिए उन्हें पैसे भी दिए जाते हैं।'


यह पहली बार नहीं है जब ईरान की सत्ता ने पश्चिम की टेक्नॉलोजी कम्पनी पर जासूसी का इल्जाम लगाया हो। इंस्टाग्राम से पहले इस तरह के आरोप गूगल पर भी लगाए गए थे। ईरान ने 2012 में गूगल को एक जासूस सर्च इंजन कहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed