फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gulf Countries ›   indian woman faces sexual harassment in Saudi Arabias Riyadh

सऊदी अरब में भारतीय महिला का यौन उत्पीड़न, मदद के लिए बहन ने सुषमा से लगाई गुहार

Thu, 17 Aug 2017 11:33 AM IST
amarujala.com- Presented By- ऋतुराज त्रिपाठी
amarujala.com- Presented By- ऋतुराज त्रिपाठी Updated Thu, 17 Aug 2017 11:33 AM IST
विज्ञापन
indian woman faces sexual harassment in Saudi Arabias Riyadh

सऊदी अरब में भारतीय मूल की महिला का यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। हैदराबाद में रहने वाले महिला के परिजनों ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मदद मांगी है। परिजनों का कहना है कि रियाध में हुमैरा का शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है।

विज्ञापन


हुमैरा की बड़ी बहन रेशमा ने बताया कि उसकी बहन को बुरी तरह पीटा गया, और उसे खाने को भी कुछ नहीं दिया गया। एक कर्मचारी ने बुरी नियत से हुमैरा का हाथ पकड़ कर खींचा। जिसके बाद उसकी बहन अपने कमरे से जान बचाकर भाग गई। रेशमा ने बताया कि उसकी बहन को एक कमरे में 4-5 दिन के लिए बंद कर दिया गया।
विज्ञापन


और उसे धमकी दी गई कि अगर उसने भागने की कोशिश की, तो उसे मार दिया जाएगा। पीड़ित महिला 23 जुलाई को रियाध गई थी। उसे एक एजेंट सईद ने वादा किया था कि उसे उमराह कराएगा। आपको बता दें कि उमराह एक धार्मिक परंपरा है, जिसे मुस्लिम जीवन में एक बार जरूर करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हुमरा को एजेंट ने यह भी कहा था कि उसे 25 हजार रुपये महीने पर एक परिवार के केयरटेकर का काम मिल जाएगा। हुमरा की बहन ने लोकल पुलिस से भी मदद मांगी लेकिन एजेंट के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके बाद उन्होंने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मदद मांगी है। उन्होंने कहा कि अगर हुमरा की मदद नहीं की गई, तो वह सुसाइड कर लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed