{"_id":"2fb8149c-04b6-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"hundreds-of-indians-held-in-kuwait","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुवैत में सैकड़ों भारतीय गिरफ्तार","category":{"title":"Gulf Countries","title_hn":"Gulf Countries","slug":"gulf-countries"}}
कुवैत में सैकड़ों भारतीय गिरफ्तार
दुबई/एजेंसी
Updated Sat, 22 Sep 2012 06:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुवैत में वीजा उल्लंघन को लेकर सैकड़ों भारतीयों को हिरासत में लिया गया है। वहां स्थित भारतीय दूतावास के एक अधिकारी ने कहा है वीजा उल्लंघन और चोरी जैसे अन्य अपराधों में शामिल होने के आरोप में जिन 2,100 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया उसमें कई भारतीय भी शामिल हैं।
हालांकि कितने भारतीय हिरासत में लिए गए हैं यह स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन अधिकारी ने कहा कि कुवैत स्थित भारतीय दूतावास ने हिरासत में लिए गए करीब 300 लोगों के परिवार वालों का आवेदन स्वीकार किया है और अधिकारी पुलिस स्टेशनों में जाकर मामले की जांच कर रहे हैं। उसने कहा कि गिरफ्तार किए गए कुछ लोगों को पहले ही रिहा कर दिया गया है।
खबरों के मुताबिक कुवैत के गृह मंत्रालय ने अचानक चलाए गए सुरक्षा अभियान में वीजा खत्म होने और मादक पदार्थों की तस्करी, चोरी, शराब तथा इस तरह के अन्य मामलों में 2,136 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन खबरों में गिरफ्तार किए गए लोगों की राष्ट्रीयता नहीं बताई गई है। दूतावास के एक अधिकारी ने बताया कि इस सप्ताहांत के मध्य से ही हम लोगों के प्रार्थनापत्र स्वीकार कर रहे हैं और पुलिस स्टेशन जाकर आगे की स्थिति की संभावनाएं तलाश रहे हैं। दूतावास से जुड़े तीन कर्मी रविवार से इस मामले को देखेंगे।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि ये तीनों इस तरह के मामले से पूरी तरह अनजान हैं। यह अलग तरह का मामला है इसे अलग तरीके से देखना होगा। उसने बताया कि पकड़े गए कुछ लोगों के पास खादिम या खद्दाम वीजा है, जो या तो नियमित नहीं कराया गया है या फिर पहली जगह पर ही अवैध है। प्राय: इस तरह की गिरफ्तारी के बाद लोगों को देश से बाहर भेज दिया जाता है और वापस प्रवेश पर पाबंदी लगा दी जाती है।
पिछले साल कुवैत ने क्षमा प्रदान करते हुए बहुत से भारतीयों का वीजा नियमित किया था। हाल ही में कुवैत गृह मंत्रालय के सुरक्षा मीडिया विभाग ने एक बयान में कहा था कि सरकार उन नियोक्ताओं के बारे में कड़ी कार्रवाई करेगी जो अपने मजदूरों के गायब होने की सूचना देने में विफल होंगे।