फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gulf Countries ›   gaza mufti gives tips to people to beat up wife

टीवी एंकर से बोले नेता, बीवी की पिटाई ऐसे करो कि निशान न पड़े

Fri, 19 Feb 2016 06:35 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 19 Feb 2016 06:35 PM IST
विज्ञापन
gaza mufti gives tips to people to beat up wife

एक तरफ जहां पूरी दुनिया में महिलाओं के सशक्तिकरण की बात हो रही है और उनके अधिकारों को बढ़ाया जा रहा वहीं दुनिया कुछ ऐसे लोग भी हैं जो महिलाओं को मानवीय अधिकार देना तो दूर उसकी पिटाई करना तक ठीक बता रहे है।

विज्ञापन


गाजा के मुफ्ती हसन अल-लहन ने एक फिलीस्तीनी टीवी चैनल में दिए साक्षाकार में कई विवादित बयान दिए हैं जो किसी भी प्रोग्रेसिव समाज के लोगों के गले नहीं उतर सकतीं।
विज्ञापन


हसन अल-लहन को गाजा क्षेत्र के मुफ्ती (कानून का विशेषज्ञ) की उपाधि हासिल है। गाजा के इस नेता ने तलाक न हो इसके लिए भी अजीब नुख्से भी बताए हैं।

मुफ्ती ने बताया पत्नी को पिटाई के तरीके

gaza mufti gives tips to people to beat up wife

हसन ने टीवी चैनल पीएमडब्ल्यू की एंकर को साक्षात्कार देते हुए कहा है कि वैवाहिक जीवन अगर सही न चल रहा हो तो पति अपनी पत्‍नी की पिटाई कर सकता है।

हसन ने कहा क‌ि ध्यान रहे कि इस पिटाई से पत्नी कुरूप नहीं होना चाहिए। इतना ही नहीं हसन ने पिटाई के तरीकों को बताते हुए कहा है कि पति पत्नी को इस तरह से पिटाई करे कि उसके हाथ-पैर न टूटें और न ही शरीर पर चोंट के निशान दिखें।

इसके पीछे मुफ्ती ने तर्क दिया है कि पति को हंसी मजाक के तौर पर पिटाई करना चाहिए इससे तलाक नहीं होता। उन्होंने एंकर से कहा कि पहले तो पति को चेतावनी देनी चाहिए और इसके बाद भी पत्नी का व्यौहार नहीं सुधरता तो उसकी पिटाई करनी चाहिए।

'पिटाई करना प्यार करने जैसा है'

gaza mufti gives tips to people to beat up wife

डेली मेल के अनुसार, विवादित बयान देने वाले मुफ्ती का यह साक्षात्कार पूरे फ‌िलीस्तीन में प्रसारित किया गया है जिसकी आलोचना हो रही है।

हैरानी की बात यह भी है कि हसन ऐसी बातें एक महिला एंकर से ही कर रहे थे। हसन ने कहा कि पत्नी की पिटाई इतनी ज्यादा नहीं करनी चाहिए कि पुलिस आ जाए या उसका हा‌थ टूट जाए। पति की पिटाई से पत्नी का चेहरा खराब नहीं हो चा‌हिए।

हसन ने कहा कि पत्नी की पिटाई करना एक तरह का प्यार जताना ही होता है और इससे दोनों संबंध अच्छे बने रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed