फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gulf Countries ›   Fraud with the indian woman in the name of immigration in the UAE

यूएई में आव्रजन के नाम पर भारतवंशी महिला के साथ धोखाधड़ी, ठगों ने मांगे 33,565 रुपये

Sun, 15 Jul 2018 05:49 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाला Updated Sun, 15 Jul 2018 05:49 AM IST
विज्ञापन
Fraud with the indian woman in the name of immigration in the UAE

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में एक भारतीय महिला धोखाधड़ी की शिकार हो गईं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ठगों ने खुद को आव्रजन अधिकारी बताते हुए महिला से कहा कि निर्वासित होने से बचने के लिए 33,565 रुपये भारत भेजने को कहा। खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक धोखाधड़ी करने वालों ने बुधवार को महिला को कॉल कर कहा कि उनकी फाइल से आव्रजन के कुछ पेपर गायब हैं।

विज्ञापन


अखबार ने महिला के हवाले से लिखा है ‘मेरी उनसे करीब एक घंटे बात हुई। इस दौरान कुल तीन से चार लोगों से बातचीत हुई। बातचीत से ऐसा लग रहा था जैसे वे सुरक्षा अधिकारी हों। मैं बहुत डर गई थी। अबू धाबी में रह रहीं महिला ने बताया कि उन्होंने मुझसे कहा कि आव्रजन कानून के अनुच्छेद नंबर-18 के तहत आपको ब्लैक लिस्टेड किया जाता है और मुझे निर्वासित करने के साथ ही दिल्ली में अनुच्छेद नंबर 20 के तहत गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने मुझसे कहा कि इससे बचने का एक ही तरीका है कि आप वकील करने के लिए 33,565 रुपये भारत भेजें, ताकि भारतीय अधिकारियों से अनापत्ति पत्र प्राप्त किया जा सके। रिपोर्ट के मुताबिक फोन के बाद महिला ने तुरंत वेस्टर्न यूनियन मनी से पैसे भेज दिए और पांच मिनट के अंदर पैसा पहुंच भी गया। हालांकि पहले भी इस तरह के मामले सामने आए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed