फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gulf Countries ›   former iraq dictator president saddam hussein body invible from his graveyard

इराक के 'तानाशाह' सद्दाम की बॉडी कब्र से गायब, 12 साल पहले था दफनाया

Tue, 17 Apr 2018 02:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 17 Apr 2018 02:52 PM IST
विज्ञापन
 former iraq dictator president saddam hussein body invible from his graveyard
- फोटो : Getty Images

कभी क्रूर तानाशाही के लिए दुनिया में बदनाम सद्दाम हुसैन की बॉडी क्रब से गायब हो गई है। 12 साल पहले दफन किए गए सद्दाम की बॉडी के गायब हो जाने के बाद ये गुत्थी सुलझ नहीं रही है। कब्र की सिक्योरिटी में लगी फोर्स का कहना है कि आईएस के खिलाफ किए जा रहे हवाई हमलों की वजह से कब्र बर्बाद हो गई है।

विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर सद्दाम के वंशज शेख मनफ अली अल निदा का कहना है कि बॉडी के साथ छेड़छाड़ की गई है। उन्होंने कहा कि बॉडी को निकालकर जला दिया गया है। दरअसल, हर साल 28 अप्रैल को सद्दाम का जन्मदिन होता है और इस दिन उनके समर्थक उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए इकट्ठे होते हैं।
विज्ञापन


वे सद्दाम की कब्र को एक तीर्थस्थल मानते हैं और इसके इस हाल की वजह से वे काफी परेशान हैं। बता दें कि सद्दाम को 30 दिसंबर 2006 को फांसी दे दी गई थी। सद्दाम को फांसी देने वाले तत्कालीन राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने खुद उनके शव को अमेरिकी मिलिट्री हेलिकॉप्टर के जरिए रवाना किया था। इसके बाद अल-अवजा में सद्दाम को दफना दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed