{"_id":"580819224f1c1b722b702b58","slug":"first-time-see-to-wife-without-makeup-husband-gave-devorce","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार बीबी को बिना मेकअप के देखा तो दे दिया तलाक","category":{"title":"Gulf Countries","title_hn":"खाड़ी देश","slug":"gulf-countries"}}
पहली बार बीबी को बिना मेकअप के देखा तो दे दिया तलाक
एजेंसी/दुबई
Updated Thu, 20 Oct 2016 06:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त अरब अमीरात में एक नवविवाहित व्यक्ति ने अपनी पत्नी को बिना मेकअप में देखने के बाद तलाक दे दिया। पति का कहना है कि जब उसकी पत्नी मेकअप निकालकर स्वीमिंग पूल से बाहर आई तो उसने पहली बार अपनी पत्नी का नेचुरल चेहरा देखा और इसके बाद वह अपनी पत्नी को पहचान नहीं सका और उसने तुरंत ही उसे तलाक दे दिया।
विज्ञापन
यूएई के एक अखबार के मुताबिक 34 वर्षीय व्यक्ति अपनी 28 वर्षीय पत्नी के साथ शारजाह के अल मामझर बीच पर स्वीमिंग करने गए थे। स्वीमिंग के बाद पति ने अपनी पत्नी का बिना मेक अप वाला चेहरा देखा तो काफी बदलाव नजर आया। वह उतनी सुंदर नहीं लग रही थी, जितनी शादी के समय थी।
विज्ञापन
उसने महसूस किया कि पत्नी ने बहुत सारा मेक अप, कॉस्मेटिक सर्जरी और कृत्रिम पलकें और रंगीन कांटेक्ट लेंस लगा रखे थे। इसके बाद उसने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया।
विज्ञापन