फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gulf Countries ›   Emir of Kuwait commutes sentence of Indian nationals from death to life imprisonment

कुवैत: 15 भारतीयों की मौत की सजा उम्रकैद में बदली, 119 की सजा हुई कम

Sat, 30 Sep 2017 03:37 PM IST
amarujala.com- Presented By: पूजा मेहरोत्रा
amarujala.com- Presented By: पूजा मेहरोत्रा Updated Sat, 30 Sep 2017 03:37 PM IST
विज्ञापन
  Emir of Kuwait commutes sentence of Indian nationals from death to life imprisonment
मुस्तफा शौकत - फोटो : Supplied
कुवैत के अमीर ने 15 भारतीय नागरिकों की मौत की सजा को उम्र कैद में तब्दील कर दिया गया है। वहीं 119 भारतीयों की सजा में भी कमी की गई है। वहीं दूसरी ओर शारजाह की जेल में बंद 149 कैदियों ने शारजाह के रूलर और सुप्रीम काउंसिल मेंबर का उनकी सजा कम किए जाने पर शुक्रिया अदा किया है।  शेख सुल्तान ने शाहजाह में वित्तीय और गैर आपराधिक मामलों के लिए सजा काट रहे भारतीयों की सजा माफ करने की बात कही है। 
विज्ञापन


फिलहाल 149 वो कैदी है जो तीन साल से अधिक समय से जेल में हैं। शेख ने उन कैदियों के 20 मिलियन देहरान के ऋण को भी माफ कर दिया है।  शेख ने केलिकट विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित एक समारोह में  यह घोषणा की। यहां उन्हें डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया है। 
विज्ञापन


सजा माफ किए जाने पर शाहजाह की जेल में बंद भारतीयों ने शेख का शुक्रिया अदा किया है। पिछले 15 वर्षों से जेल में अपना ऋण न चुका पाने वाले 68 वर्षीय मुहम्मद मुस्तफा शौकत  को जब सजा माफ किए जाने की खबर मिली तो वो घुटनों पर बैठ गए और उन्होंने भगवान का शुक्रिया अदा करते हुए शेख का शुक्रिया अदा किया, और कहा मैंने जो किया मैं उसके लिए शर्मिंदा हूं, इसके लिए मैंने कई वर्ष जेल में बिताए भी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed