फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gulf Countries ›   Egypt: 75 members of Muslim Brotherhood hanged, 47 sentenced to life

मिस्र हिंसक आंदोलन: प्रतिबंधित मु्स्लिम ब्रदरहुड के 75 सदस्यों को फांसी, 47 को उम्रकैद

Sat, 08 Sep 2018 09:37 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 08 Sep 2018 09:37 PM IST
विज्ञापन
Egypt: 75 members of Muslim Brotherhood hanged, 47 sentenced to life

मिस्र की एक अदालत ने प्रतिबंधित मुस्लिम ब्रदरहुड के 75 सदस्यों को फांसी की सजा सुनाई है। वहीं, ब्रदरहुड के नेता मोहम्मद बेदी सहित 47 को उम्रकैद की सजा दी है। शॉकन के नाम से मशहूर फोटो जर्नलिस्ट महमूद अबू जैद को पांच साल जेल की सजा सुनाई है। हालांकि, वह यह सजा काट चुके हैं। सभी को मिस्र 2013 में हुए हिंसक आंदोलन के दौरान हत्या करने और संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने का दोषी पाया गया है।

विज्ञापन


इससे पहले इस मामले में मोहम्मद बेदी और अबू जैद समेत 739 लोगों पर मुकदमा चलाया गया था। दरअसल, सेना ने 2013 में तत्कालीन राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी को पद से हटा दिया था, जिसके बाद अब्देल फतेह अल सीसी मिस्र के राष्ट्रपति बने थे। इससे नाराज ब्रदरहुड के समर्थकों ने हिंसक आंदोलन कर दिया था। 
विज्ञापन


फोटो जर्नलिस्ट अबू जैद को इसी साल यूनेस्को वर्ल्ड फ्रीडम सम्मान से नवाजा गया था। उन्हें 2013 में सुरक्षा बलों और मोहम्मद मुर्सी के समर्थकों के बीच हो रही झड़प को कवर करने के दौरान गिरफ्तार किया गया था। उन्हें हत्या और प्रतिबंधित संस्था के सदस्य होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


माना जा रहा है कि उनकी सजा को मौत की सजा में बदला जा सकता है। उनके वकील करीम अब्देलरादी ने कहा कि पांच साल की जेल की सजा वह पहले ही काट चुके हैं। कुछ दिन में वह जेल से रिहा हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed