{"_id":"5aa3c02c4f1c1ba4758b4b45","slug":"dubai-princess-sheikha-latifa-tried-to-escape-the-country-for-leave-a-normal-life","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजाद जिंदगी के लिए दुबई से भागी राजकुमारी, अमेरिका से मांगी शरण","category":{"title":"Gulf Countries","title_hn":"खाड़ी देश","slug":"gulf-countries"}}
आजाद जिंदगी के लिए दुबई से भागी राजकुमारी, अमेरिका से मांगी शरण
एजेंसी, दुबई
Updated Sat, 10 Mar 2018 05:43 PM IST
विज्ञापन
दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतौम की बेटी ने दावा किया है कि वह सामान्य जिंदगी जीने के लिए देश छोड़कर फरार हो गई है क्योंकि पिछले तीन साल से उसे अस्पताल में बंधक बनाकर रखा जा रहा था।
विज्ञापन
ब्रिटिश मीडिया को भेजे अपने संदेश में 33 वर्षीय राजकुमारी शेख लातिफा का दावा है कि उसने 16 साल की उम्र में एक बार देश छोड़कर भागने की कोशिश की थी। इसलिए तब से सब उसे संदेह की निगाह से देखते हैं। उसे आजादी से जिंदगी जीने की इजाजत ही नहीं है।
विज्ञापन
साल 2000 के बाद से उसके देश छोड़कर बाहर जाने पर पाबंदी है। वह गाड़ी नहीं चला सकती है और 24 घंटे उस पर निगाह रखी जाती है। उसके उग्र स्वभाव को नियंत्रित करने के लिए कैद कर उसका इलाज किया जा रहा था। कुछ जानवरों को छोड़कर कोई उसका दोस्त नहीं है।
विज्ञापन
लातिफा के मुताबिक शेख मोहम्मद की छह बीबियां और 30 बच्चे हैं। वह उनकी कम मशहूर पत्नी की तीन बेटियों में से एक है। उसका दुबई में कोई सामाजिक जीवन भी नहीं है। फरार राजकुमारी की मानें तो पहले भी दुबई की दो राजकुमारियां देश छोड़कर भाग चुकी है। उनसे से एक बाद में पकड़ ली गई थी।
Trending Videos
फ्रांसीसी जासूस के साथ हुई फरार
लातिफा फ्रांसीसी जासूस की मदद से फरार हुई है। यह जासूस अपने बोट से दुबई से लोगों को बाहर निगलने में मदद करता है। लातिफा ने अमेरिका से शरण मांगी है। इसके लिए उसने अमेरिका में अपने वकील से संपर्क किया है।
दक्षिण भारत के समुद्र तट पर है अभी
लातिफा ने दावा किया है कि वह दक्षिण भारत के समुद्र तट के पास है। उसका कहना है कि वह देश छोड़कर भाग गई है, लेकिन उसे अब भी खतरा है। उसे जबरदस्ती दुबई वापस ले जाया जा सकता है।
दक्षिण भारत के समुद्र तट पर है अभी
लातिफा ने दावा किया है कि वह दक्षिण भारत के समुद्र तट के पास है। उसका कहना है कि वह देश छोड़कर भाग गई है, लेकिन उसे अब भी खतरा है। उसे जबरदस्ती दुबई वापस ले जाया जा सकता है।