{"_id":"5b84dda942c79246586445ad","slug":"dubai-is-set-to-build-dubai-square-mall-biggest-mall-in-the-world","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुबई में बन रहा है दुनिया की सबसे बड़ी रिटेल स्पेस वाला मॉल, 14 हजार करोड़ का आएगा खर्च","category":{"title":"Gulf Countries","title_hn":"खाड़ी देश","slug":"gulf-countries"}}
दुबई में बन रहा है दुनिया की सबसे बड़ी रिटेल स्पेस वाला मॉल, 14 हजार करोड़ का आएगा खर्च
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 28 Aug 2018 11:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबई में दुनिया की सबसे बड़ी रिटेव स्पेल वाला मॉल बनने वाला है। यह करीब 80 लाख वर्गफुट में बन रहा है। मॉल का नाम दुबई स्क्वेयर रखा गया है। बताया जा रहा है कि इस मॉल का आकार फुटबॉल के 100 ग्राउंड के बराबर होगा। इसके प्रचार के लिए एमार प्रॉपर्टीज ने कुछ प्रोजेक्शन तस्वीरें भी जारी कर दी हैं।
विज्ञापन
टेक्नोलॉजी आधारित होगा मॉल
फर्म के मुताबिक मॉल को बनाने की लागत 14 हजार करोड़ रुपये होगी। इसे भविष्य के ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है। इसकी सबसे खास बात होगी कि ये मॉल पूरी तरह से टेक्नोलॉजी पर आधारित होगा। इसके निर्माण को पूरा होने में करीब से 4 से 5 साल तक का वक्त लग सकता है।
विज्ञापन
दुनिया में अभी चीन है सबसे आगे
बड़े मॉल के मामले में इस वक्त चीन सबसे आगे है। यहां दुनिया के दो बड़े मॉल हैं। इन दो मॉलों का नाम है न्यू साउथ चाइना मॉल जो कि डोंगगुआन में स्थित है। यह 71 लाख वर्गफुट में बनाया गया है। वहीं एक अन्य मॉल का नाम है एसएम तिआनजिन जो कि तिआनजिन में स्थित है। यह मॉल 58 लाख वर्गफुट में बना हुआ है।
विज्ञापन