फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gulf Countries ›   Divorced For Chatting On Mobile Phone

दुल्हन ने शादी के बाद दोस्त से की चैट, नाराज दूल्हे ने दिया तलाक

Wed, 18 May 2016 11:56 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 18 May 2016 11:56 AM IST
विज्ञापन
Divorced For Chatting On Mobile Phone
- फोटो : gettyimages

सऊदी अरब में दूल्हे ने शादी के कुछ ही देर बाद दुल्हन को तलाक दे दिया। तलाक का कारण लड़की का अपने दोस्त से मोबाइल फोन पर लगातार चैट करते रहने बताया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शादी के बाद दुल्हन मोबाइल पर चैट करते हुए दूल्हे को नजरअंदाज कर रही थी इससे दूल्हा खुद को उपेक्षित समझ रहा था जिसके बाद उसने लड़की को तलाक दे दिया।

विज्ञापन


शादी की रस्में पूरी करने के बाद नवविवाहित जोड़ा होटल गया। होटल के कमरे में पहुंचने के बाद लड़की ने अपने दोस्त से मोबाइल पर बात-चीत शुरू कर दी। दूल्हे ने जब बात करने की कोशिश की तो दुल्हन ने कहा कि उसका दोस्त शादी की मुबारकबाद दे रहा है और वह अभी अपने दोस्त से बात करने में व्यस्त है।
विज्ञापन


सऊदी डेली अलवतन ने रिश्तेदारों के हवाले से बताया है कि, 'दूल्हे ने जब दुल्हन से कहा कि वह अपने दोस्त से बात बाद में भी कर सकती है, तो दुल्हन ने फौरन मना कर दिया और नाराज हो गई। लड़के ने तंग आकर उससे कहा क्या तुम्हारा दोस्त मुझसे भी ज्यादा महत्वपूर्ण है, तो लड़की ने कहा 'हां' मेरे दोस्त महत्वपूर्ण है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तल्ख बातचीत और बहस के बाद दुल्हे ने दुल्हन से कहा 'मैं तुम्हें तलाक देता हूं' और होटल का कमरा छोड़कर चला गया। केस दर्ज होने के बाद जब मामला कोर्ट पहुंचा तो कोर्ट ने सुलह समिति के पास इस मामले को भेज दिया, ताकि दोनों के बीच सुलह की कोई सुलह की संभावना निकल सके। हालांकि दूल्हे ने कहा मेरे अभिमान को ठेस पहुंची अब केस वापस लेने की कोई संभावना नहीं है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed