{"_id":"5a7b2c894f1c1b4f588b74be","slug":"desperate-to-meet-fiance-on-valentine-day-big-step-taken-for-return-from-uae","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेलेंटाइन- डे पर मंगेतर से मिलने को बेताब भारतीय, UAE से वापसी के लिए उठाया बड़ा कदम","category":{"title":"Gulf Countries","title_hn":"खाड़ी देश","slug":"gulf-countries"}}
वेलेंटाइन- डे पर मंगेतर से मिलने को बेताब भारतीय, UAE से वापसी के लिए उठाया बड़ा कदम
एजेंसी, दुबई
Updated Wed, 07 Feb 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
valentine day
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेलेंटाइन सप्ताह की शुरुआत होते ही बुधवार को एक दिलचस्प घटना सामने आई है। अपनी मंगेतर से मिलने के लिए भारत आने के प्रयास में एक 26 वर्षीय भारतीय इंजीनियर चोरी से यूएई के शारजाह अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के रनवे में घुस गया। उसने कहा कि उसे अपनी हरकत पर कोई पछतावा नहीं है क्योंकि उसने प्यार के चक्कर में यह सब किया।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस सिविल इंजीनियर की पहचान आरके के रूप में की गई है। बिना पासपोर्ट के ही विमान में सवार होने के प्रयास में एयरपोर्ट की दीवार फांदकर रनवे पर पहुंच गया। दरअसल उसके पासपोर्ट को उसकी कंपनी ने जब्त कर लिया है। शारजाह पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
आरके ने कहा कि मैं एक आजाद इंसान हूं और हमारी जिंदगी केवल हमारी है। मैं यह सब इसलिए किया क्योंकि मैं अपनी मंगेतर से मिलने के लिए भारत वापस आना चाहता था। मुझे इसकी बिल्कुल चिंता नहीं थी कि इसके लिए मुझे कौन सी कीमत अदा करनी पड़ेगी। हालांकि इस बात का पता नहीं चल सका कि घटना कब घटी।
विज्ञापन
आरके ने आगे कहा कि मैं अपनी मंगेतर के बिना नहीं रह सकता हूं। मैं अपने मां-बाप को अपनी शादी के लिए तैयार करना चाहता हूं। वहीं लड़की के मां-बाप को दोनों के रिश्ते से कोई एतराज नहीं है।