फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gulf Countries ›   Death toll from Russian air strikes in Idlib climbs to 23

रूस ने की बमबारी, इदलिब में 23 लोगों की मौत

Tue, 31 May 2016 01:00 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 31 May 2016 01:00 PM IST
विज्ञापन
Death toll from Russian air strikes in Idlib climbs to 23
सीरिया पर की गई बमबारी में 23 लोगों की मौत हो गई - फोटो : Reuters File photo

रूस की तरफ से सीरिया पर की गई बमबारी में 23 लोगों की मौत हो गई है। रूस ने सीरिया के इदलिब में भारी बमबारी की थी। इदलिब में सीरियाई लड़ाकों का कब्जा है। सीरियाई मानवाधिकार संगठन ने बताया कि फरवरी में सीजफायर पर सहमति के बाद से यह अभी तक की सबसे भीषण बमबारी है।

विज्ञापन


मानवाधिकार संगठन के मुताबिक रूस ने शहर के कई इलाकों पर बमबारी की है। इसमें एक अस्पताल भी चपेट में भी आ गया है। इस हमले में सात बच्चों की मौत हो गई है। मानवाधिकार संगठन के डॉ. रामी अब्दुलरहमान ने कहा कि मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी भी हो सकती है।
विज्ञापन


सिविल डिफेंस इदलिब के कार्यकर्ता रात के समय मारे गए लोगों के शरीर ढूंढ रहे हैं।‌ वहां काम में लगे सिविल डिफेंस के कार्यकर्ता कुछ लोगों को बचाने में भी कामयाब हुए हैं। इदलिब शहर में अल कायदा से जुड़े नुसरा फ्रंट का अच्छा खासा प्रभाव है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed