{"_id":"5976695a4f1c1bad528b4691","slug":"crown-prince-of-saudi-arabia-became-the-king","type":"story","status":"publish","title_hn":"सऊदी के क्राउन प्रिंस बने कार्यकारी ‘किंग’, छुट्टी पर हैं मोहम्मद बिन सलमान किंग","category":{"title":"Gulf Countries","title_hn":"खाड़ी देश","slug":"gulf-countries"}}
सऊदी के क्राउन प्रिंस बने कार्यकारी ‘किंग’, छुट्टी पर हैं मोहम्मद बिन सलमान किंग
एजेंसी, जेद्दाह
Updated Tue, 25 Jul 2017 03:10 AM IST
विज्ञापन
saudi arabia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सऊदी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान किंग के छुट्टी पर जाने के बाद सोमवार को देश के कार्यकारी किंग बन गए। सलमान का नाम पिछले ही हफ्ते देश के सबसे शक्तिशाली पद के वारिस के रूप में नामित किया गया था।
विज्ञापन
सऊदी की आधिकारिक न्यूज एजेंसी एसपीए ने बताया कि प्रिंस मोहम्मद के पिता किंग सलमान ने शाही हुक्म जारी करते हुए अपनी व्यक्तिगत छुट्टी के दौरान बेटे को राज्य के मामलों का प्रबंधन करने और लोगों के हितों की रक्षा करने की जिम्मेदारी सौंप दी।
विज्ञापन
गत 21 जून को किंग सलमान ने अपने भतीजे मोहम्मद बिन नायफ से क्राउन प्रिंस का खिताब छीन लिया था। इसके बाद एमबीएस के नाम से पहचाने जाने वाले 31 वर्षीय प्रिंस मोहम्मद गद्दी के उत्तराधिकारी बन गए। अल्ट्रा-रूढ़िवादी शासन वाले देश में क्राउन प्रिंस ने सुधारवादी की ख्याति प्राप्त की है लेकिन कुछ लोग उन्हें अनुभवहीन मानते हैं।
विज्ञापन