बहरीन पहुंचे राहुल ने प्रिंस सलमान से की मुलाकात, भेंट की नेहरू की किताबें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी विदेश यात्रा पर हैं और वे बहरीन पहुंच चुके हैं। यहां उन्होंने बहरीन के प्रिंस शेख सलमान बिन हमद अल खलीफा से मुलाकात की है। इस दौरान राहुल ने नेहरू की कुछ किताबें भी प्रिंस को भेंट की हैं।
इससे पहले ग्लोबल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ पीपल ऑफ इंडियान ऑरिजन के सदस्यों ने राहुल का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया। राहुल यहां भारतीय मूल के कारोबारियों से मुलाकात करेंगे। राहुल ग्लोबल ऑर्गेनाइजेशन के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के अलावा बहरीन के किंग हमास बिन इसा अल खलीफा से मुलाकात भी करेंगे। कांग्रेस की ओर से जारी स्टेटमेंट में कहा गया कि ग्लोबल ऑर्गेनाइजेशन के कार्यक्रम में राहुल बतौर चीफ गेस्ट शामिल हो रहे हैं।
Congress President Rahul Gandhi met Crown Prince of Bahrain Shaikh Salman bin Hamad Al Khalifa in Bahrain. He also met Prince Shaikh Khalid bin Hamad Al Khalifa at Al Wadi Palace and gifted him books written by former PM Nehru while in prison including Discovery of India. pic.twitter.com/4tHOxinVtW
— ANI (@ANI) January 8, 2018
बता दें कि बतौर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का पहला विदेशी दौरा है। कार्यक्राम में करीब 50 देश हिस्सा ले रहे हैं। वहीं राहुल यहां भारतीय मूल के लोगों से भी मंगलवार को मुलाकात करेंगे। रवाना होने से पहले राहुल ने भी एनआरआई लोगों से मिलने की खुशी जाहिर करते हुए कहा था कि हमारे देश के लोग विश्वभर में फैले हुए हैं और ये बेहद खास है कि बहरीन में बैठक और मुलाकात का मौका मिलेगा।