फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gulf Countries ›   buy 22 flats in world's tallest building burz khalifa

औकात पर आई बात तो दुनिया की सबसे ऊंची इमारत में खरीद डाले 22 फ्लैट

Mon, 12 Sep 2016 11:15 AM IST
एजेंसी/दुबई
एजेंसी/दुबई Updated Mon, 12 Sep 2016 11:15 AM IST
विज्ञापन
 buy 22 flats in world's tallest building burz khalifa
बुर्ज खलीफा

मैकेनिक से बिजनेसमैन बने केरल के एक शख्स ने दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा में एक के बाद एक 22 फ्लैट खरीद डाले। जॉर्ज वी नेरापरंबील नाम के यह बिजनेसमैन यहीं नहीं रुकना चाहते।

विज्ञापन


उनका कहना है कि बेहतर सौदा दिखा तो वह इस इमारत में और फ्लैट खरीदेंगे।साल 1976 में केरल से दुबई पहुंचे मैकेनिक नेरापरंबील ने सबसे पहले एयरकंडीशन का बिजनेस शुरू किया।
विज्ञापन


यह चल निकला तो उन्होंने प्रॉपर्टी बिजनेस में हाथ डाला। एक बार जब वह बुर्ज खलीफा से गुजर रहे थे तो उनके दोस्त ने मजाक में कहा कि यहां फ्लैट खरीदने की कोशिश भी न करना।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां तो घुसने के भी पैसे लगते हैं

 buy 22 flats in world's tallest building burz khalifa
नेरापरंबील

यहां तो घुसने के भी पैसे लगते हैं। मजाक में कही गई बात नेरापरंबील को चुभ गई और उन्होंने यहां फ्लैट खरीदने की ठान ली।

2010 में एक दिन जब उन्होंने यहां किराये के फ्लैट का विज्ञापन देखा तो तुरंत रहने चले आए। इसके बाद उन्होंने यहां एक के बाद एक 22 फ्लैट खरीद लिए।

नेरापरंबील कहते हैं मैं सपने देखता हूं। सपने देखना कभी बंद नहीं करता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed