फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gulf Countries ›   An Kerala driver in Dubai has hit a jackpot by winning a Rs. 21.21 crore 

भारतीय ड्राइवर एक झटके में बन गया करोड़पति, दुबई में जीते 21.21 करोड़

Sat, 07 Apr 2018 08:37 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 07 Apr 2018 08:37 PM IST
विज्ञापन
An Kerala driver in Dubai has hit a jackpot by winning a Rs. 21.21 crore 
लॉटरी
दुबई में एक भारतीय ड्राइवर की लॉटरी लगी है, और वह अचानक करोड़पति बन गया। ड्राइवर को 12 मीलियन दिरहम मलतब लगभग 21.21 करोड़ रुपए इनाम में मिले हैं। ड्राइवर की यह लॉटरी अबू धाबी में निकली है। जॉन वर्गिस केरल के रहने वाले हैं। वह 2016 में केरल से दुबई गए थे तब से वह वहां एक प्राइवेट कंपनी में ड्राइवर का काम कर रहे हैं।   
विज्ञापन


लॉटरी जीतने के बाद जॉन की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। जॉन ने कहा कि जब उन्हें पता चला तो उन्हें यकीन नहीं हुआ कि वह इतने सारे रुपए जीत गए हैं। उन्होंने कहा कि हालही में अप्रैल फूल गया है तो दोस्त मिलकर उसकी फिरकी ले रहे हैं। जॉन के पास इससे संबंधित एक फोन भी आया था तो उन्हें यह भी मजाक लगा। जॉन ने बताया कि वह अभी एक सामान्य सा फोन चला रहे हैं सबसे पहले वह एक स्मार्ट फोन लेना चाहते हैं। वह इस पैसे को चार दोस्तों में बांटेंगे। 
विज्ञापन


जॉन इस पैसे को अपने परिवार पर खर्च करना चाहते हैं। उनके परिवार में बीवी और दो बच्चे हैं। वह चाहते हैं कि इस पैसे को वह अपने बच्चों की पढ़ाई पर खर्च करें। जॉन ने कहा कि वह इन पैसों को अपने खास दोस्तों और जरूरतमंद लोगों में भी बाटेंगे। इस लॉटरी के बाद से जॉन की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। लॉटरी से संबंधित सभी कागजात उनको मिल गए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed