फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gulf Countries ›   america air strike on afghanistan many civilians killed

अफगानिस्तान: अमेरिकी हवाई हमले में मरे कई आम नागरिक

Thu, 28 Sep 2017 05:03 PM IST
बीबीसी, हिंदी
बीबीसी, हिंदी Updated Thu, 28 Sep 2017 05:03 PM IST
विज्ञापन
america air strike on afghanistan many civilians killed
काबुल - फोटो : EPA
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में आतंकवादियों के खिलाफ अमेरिका के एक हवाई हमले में आम लोगों के हताहत होने की खबर है।
विज्ञापन


अभी ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि हमले में कितने लोगों की मौत हुई या फिर कितने लोग घायल हुए हैं। अमेरिकी रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस के अफगानिस्तान के दौरे पर पहुंचने के कुछ देर बाद आतंकवादियों ने काबुल हवाईअड्डे पर राकेट से हमला किया।
विज्ञापन


जांच
अमेरिकी हवाई हमला हवाईअड्डे पर हमले को अंजाम देने वाले विद्रोहियों से संघर्ष कर रही अफगानी सेना के समर्थन में किया गया था। 

अफगानिस्तान में नैटो मिशन ने एक बयान जारी कर बताया, "दुर्भाग्य से एक मिसाइल में दिक्कत हो जाने से कई लोग हताहत हुए। इसकी जांच की जा रही है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


काबुल हवाई अड्डे पर हुए हमले की जिम्मेदारी तालिबान और इस्लामिक स्टेट समूह दोनों ने ली है। अमेरिकी रक्षा मंत्री ने अफगानिस्तान में नैटो प्रमुख जेन्स स्टोल्टेनबर्ग और अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी से अफगान सेना को मजबूत करने को लेकर बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed