फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gulf Countries ›   Airline company flynas got 1000 applications in 24 hours for womens pilot in saudi arabia

सऊदी अरब में पहली बार महिलाएं उड़ाएंगी हवाई जहाज, 24 घंटे में एयरलाइन कंपनी को मिले 1000 आवेदन

Fri, 14 Sep 2018 10:49 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 14 Sep 2018 10:49 AM IST
विज्ञापन
Airline company flynas got 1000 applications in 24 hours for womens pilot in saudi arabia
saudi arabia

सऊदी अरब इस वक्त बदलाव के अपने सुनहरे दौर से गुजर रहा है। कार चलाने की इजाजत मिलने के बाद यहां महिलाएं अब जल्द ही हवाई जहाज भी उड़ाती दिखेंगी। देश में सबसे सस्ती सेवाएं देने के लिए विख्यात सऊदी अरब की एयरलाइन कंपनी फ्लाइनस ने पहली बार सह-पायलटों और फ्लाइट अटेंडेंट्स के रूप में काम करने के लिए महिलाओं की भर्ती की योजना की घोषणा की है। 

विज्ञापन


इस योजना के तहत पिछले 24 घंटे में एक हजार महिलाओं ने सह-पायलट पद के लिए कंपनी के पास आवेदन किया है। बुधवार को कंपनी ने इस योजना की घोषणा की थी। 

कंपनी के एक अधिकारी ने कहा कि फ्लाइनस सऊदी महिलाओं को साम्राज्य के परिवर्तन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए सशक्त बनाने का इच्छुक है, क्योकि महिलाएं एयरलाइन की सफलता का एक अनिवार्य हिस्सा हैं। 
विज्ञापन


फ्लाइनस के अलावा सस्ती सेवाएं देने वाली सऊदी की एक और एयरलाइन कंपनी फ्लाइडील ने हाल ही में सऊदी महिलाओं के लिए फ्लाइट अटेंडेंट्स की भर्ती की घोषणा की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि सऊदी अरब ने पिछले साल सितंबर में एक आदेश जारी कर महिलाओं को पहली बार ड्राइविंग की अनुमति दी थी। इससे पहले यहां महिलाओं के गाड़ी चलाने पर प्रतिबंध लगा हुआ था और ऐसा करने वाला सऊदी अरब दुनिया का एकमात्र देश था। 

हालांकि कार चलाने की अनुमति मिलने के बावजूद महिलाओं को अभी भी अपने पिता, पति या अन्य पुरुष रिश्तेदारों से कहीं यात्रा करने और राज्य की सख्त अभिभावक प्रणाली के तहत ही शादी करने की अनुमति की जरूरत है। 


गौरतलब है कि पिछले कुछ समय में सऊदी अरब के 32 वर्षीय राजकुमार मुहम्मद बिन सलमान ने कई साहसिक फैसले लिए हैं, जिसकी दुनियाभर में तारीफ हुई। वह अपने उस वादे पर आगे बढ़ रहे हैं जिसमें उन्होंने कहा था कि उनका देश अब उदारवादी इस्लाम को अपनाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed