अफगान धमाके में जख्मी UAE के राजदूत की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में एक शक्तिशाली बम धमाके में बुरी तरह जख्मी हुए संयुक्त अरब अमीरात के राजदूत जुमा अल काबी का बुधवार को उनका निधन हो गया। राष्ट्रपति पद के मामलों के मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि यह बहुत दुखद है। पूरा देश जुमा मोहम्मद अब्दुल्ला अल काबी की मौत पर शोकसंतप्त है।
उन्होंने मानवता के लिए अपना शहादत दे दी। जुमा पिछले महीने एक बम धमाके में गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। इस धमाके में डिप्टी प्रांतीय गवर्नर और यूएई के पांच राजनयिकों समेत 12 लोगों की मौत हो गई थी।
यूएई के राजदूत जुमा इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए थे और इलाज के लिए उन्हें सैन्य विमान से यूएई में अबुधाबी ले जाया गया था, जहां उनका निधन हो गया।
आतंकी हमलों पर अफगान राजनयिक को पाक का समन
पाकिस्तान ने बुधवार को एक वरिष्ठ अफगान राजनयिक को समन भेजकर अफगानिस्तान में अपने अभयारण्यों से उग्रवादियों द्वारा आतंकी हमलों पर अपनी चिंता जताई है।
विदेश मंत्रालय के कार्यालय से कहा गया कि अफगान के मिशन उपप्रमुख सैयद अब्दुल नासिर यूसुफई को अतिरिक्त सचिव तसनीम असलम ने विदेश मंत्रालय के कार्यालय में बुलाया और अफगान डीएचएम को अफगान के भीतर अभयारण्यों से आतंकी संगठन द्वारा पाकिस्तान की धरती पर हो रहे लगातार आतंकी हमलों के बारे पाकिस्तान की चिंताओं से अवगत करा दिया है।
इस संबंध में यूसुफई को यह भी बताया गया कि हमारे अधिकारियों ने पहले ही अफगान अधिकारियों को खुफिया जानकारी उपलब्ध कराई थी। अफगानिस्तान को अपने क्षेत्र से आतंकी गतिविधियों को चलाने वालों, उनके वित्तीय संचालकों, हैंडलरों को अलग-थलग करने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा था।