{"_id":"59374c6e4f1c1b69259c7f3d","slug":"adnan-khashoggi-saudi-billionaire-arms-dealer-dies-aged-82","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया का कुख्यात हथियार डीलर अदनान खशोगी अब नहीं रहा","category":{"title":"Gulf Countries","title_hn":"खाड़ी देश","slug":"gulf-countries"}}
दुनिया का कुख्यात हथियार डीलर अदनान खशोगी अब नहीं रहा
amarujala.com, Presented By: मोहित
Updated Fri, 09 Jun 2017 05:42 AM IST
विज्ञापन
सऊदी अरब के कुख्यात हथियार डीलर अदनान खशोगी का मंगलवार को निधन हो गया। उनके परिवार ने इस बात की सूचना दी है। परिवार ने कहा कि 'अदनान खशोगी का पार्किंसन रोग के चलते 82 साल की उम्र में निधन हो गया।'
विज्ञापन
वह अपनी महंगी लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते थे। वह इस पर रोजाना ढाई लाख रुपए तक खर्च करते थे। उन्होंने हथियारों की खरीद-फरोक्त और डीलिंग में काफी पैसा कमाया था।
विज्ञापन
एक समय वह 3 अरब डॉलर संपत्ति के मालिक थे, लेकिन जरूरत से ज्यादा खर्च, बिना सोचे समझे कहीं भी पैसा लगा देना उनकी अमीरी में कमी लाने वाले कारण थे। वहीं खशोगी के भारतीय तांत्रिक चंद्रास्वामी के भी कारोबारी संबंध कहे जाते हैं।
विज्ञापन