फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gulf Countries ›   According to washington post report Saudi prince ordered operation targeting Jamal Khashoggi

सऊदी राजकुमार ने पत्रकार जमाल खशोगी को निशाना बनाने के लिए ऑपरेशन का आदेश दिया था: रिपोर्ट

Thu, 11 Oct 2018 03:59 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 11 Oct 2018 03:59 PM IST
विज्ञापन
According to washington post report Saudi prince ordered operation targeting Jamal Khashoggi
जमाल खशोगी और प्रिंस सलमान

लापता सऊदी पत्रकार जमाल खशोगी को लेकर वाशिंगटन पोस्ट की खबर में एक नया खुलासा हुआ है। इसमें कहा गया है कि पत्रकार को निशाना बनाने के लिए सऊदी के राजकुमार ने ऑपरेशन का आदेश दिया था। बता दें खशोगी की मंगेतर ने इस मामले में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मदद की गुहार लगाई थी।


loader

उन्होंने मंगलवार को वाशिंगटन पोस्ट के जरिए अपील की थी कि वह अपने सिद्दांतों के लिए लड़ते थे। खशोगी इसी अखबार के लिए स्तंभ लिखते थे। वह सऊदी अरब के खिलाफ भी बड़े पैमाने पर लिखते थे। जिसमें यमन युद्ध की आलोचना, कनाडा के साथ राजनयिक विवाद शामिल है। इन सभी मुद्दों ने प्रिंस मोहम्मद की छवि को नुकसान पहुंचाया।

खशोगी अमेरिकी निवासी हैं। उन्होंने सऊदी अरब के राजकुमार सलमान के शासन और उनके बेटे मोहम्मद बिन सलमान के खिलाफ भी कई लेख लिखे थे। आखिरी बार वह 2 अक्तूबर को इस्तांबुल स्थित सऊदी दूतावास के अंदर जाते हुए देखे गए थे। तुर्की के अधिकारियों के अनुसार उन्हें लगता है कि दूतावास के अंदर खशोगी की हत्या कर दी गई है।
 
अखबार में यह भी कहा गया है कि बीते 7 सालों से अमेरिका में रह रहे खशोगी को लालच देने के लिए सऊदी अधिकारियों ने कई योजनाएं भी बनाई थीं। अखबार में खशोगी के कई दोस्तों द्वारा दिए बयान भी हैं। खशोगी के दोस्तों का कहना है कि कई सऊदी अधिकारियों ने खशोगी से संपर्क कर सुरक्षा प्रदान करने और ऊंचे पद पर सरकारी नौकरी देने को भी कहा था। लेकिन उन्होंने शर्त रखी थी कि खशोगी को सऊदी वापस आना होगा। लेकिन उन्हें इन सभी प्रस्तावों पर शक था।

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी खशोगी के मामले में चिंता जताई थी। वहीं विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो ने पूरी तरह जांच करने की आवश्यकता बताई थी। स्थानीय मीडिया में आई खबरों के मुताबिक तुर्की पुलिस खशोगी के अपहरण होने की आशंका को भी खारिज नहीं कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed