{"_id":"5b3cd6604f1c1b56238b47af","slug":"a-indian-man-won-lottery-of-rs-13-crore-in-dubai","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुबई छोड़ रहा भारतीय हुआ मालामाल, 13 करोड़ रुपये की लगी लॉटरी","category":{"title":"Gulf Countries","title_hn":"खाड़ी देश","slug":"gulf-countries"}}
दुबई छोड़ रहा भारतीय हुआ मालामाल, 13 करोड़ रुपये की लगी लॉटरी
एजेंसी, दुबई
Updated Wed, 04 Jul 2018 07:44 PM IST
विज्ञापन
एक भारतीय व्यक्ति को यहां 19 लाख डॉलर यानी लगभग 13 करोड़ रुपये की लॉटरी लगी है। उसकी किस्मत की चाबी उस समय खुली जब वह अपने सुनहरे भविष्य के वास्ते हमेशा के लिए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) छोड़ने जा रहा था।
विज्ञापन
उसने स्वदेश वापसी के लिए दुबई से फ्लाइट पकड़ने से पहले कुछ घंटे पहले ही इस लॉटरी की टिकट खरीदी थी। राजधानी अबूधाबी में सिविल सुपरवाइजर के तौर पर काम करने वाले 30 वर्षीय तोजो मैथ्यू ने भारत को जाने वाली फ्लाइट में सवार होने से पहले कुछ घंटे पहले ही लॉटरी खरीदी थी। मैथ्यू भारत में केरल के रहने वाले हैं और वह अपनी पत्नी के साथ रहकर आगे की जिंदगी बिताने के लिए दुबई छोड़ने जा रहे थे।
विज्ञापन
मैथ्यू ने कहा कि उन्होंने भारत जाने वाली फ्लाइट में बोर्डिंग से ठीक पहले 24 जून को अबूधाबी एयरपोर्ट पर एक लॉटरी खरीदी थी। मुझे नई दिल्ली में नौकरी मिल गई थी। लिहाजा मैं दुबई छोड़ने जा रहा था। मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि मैं करोड़ों रुपये की लॉटरी जीत चुका हूं। इससे पहले एक भारतीय ड्राइवर ने अप्रैल में करोड़ों रुपये की लॉटरी जीती थी।
विज्ञापन